वायरल वीडियो

वायरल वीडियो- यहाँ खुले में शौच करने बैठे शख्स पर अजगर ने किया अटैक, गर्दन को दबोचकर करने लगा निकालने की कोशिश और फिर…. वीडियो

बारिश के मौसम में बिलों में पानी भर जाने की वजह से सांप और अजगर जैसे खतरनाक जीव रिहायशी इलाकों में दाखिल हो जाते हैं, इसलिए इस मौसम में सांपों द्वारा काटे जाने की कई घटनाएं भी सामने आती रहती हैं।

इस बीच मध्य प्रदेश के जबलपुर स्थित कल्याणपुर गांव से एक हैरान करने वाली घटना सामने आई है, जहां 15 फुट के विशालकाय अजगर के हमले के बाद चमत्कारिक ढंग से एक शख्स की जान बच गई। दरअसल, ग्रामीणों के एक समूह की त्वरित कार्यवाही के चलते शख्स मौत के मुंह से वापस आने में कामयाब रहा है. इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  यहां रिक्शे पर बैठा कपल, रिक्शेवाले ने चारों ओर से लगाया पर्दा, चलाने ही जा रहा था, फिर जो हुआ, कंट्रोल नहीं होगी हंसी, देखे वीडियो

 

 

बताया जा रहा है कि शख्स खुले में शौच करने के लिए गया था, उसी दौरान पीछे से एक विशालकाय अजगर उसके पास जा पहुंचा और उसने अपनी पूंछ से उसकी गर्दन को दबोच लिया। इस दौरान शख्स ने सतर्कता दिखाते हुए अजगर के मुंह को पकड़ लिया और मदद के लिए गुहार लगाने लगा। उसकी चीख सुनकर आसपास से गुजर रहे ग्रामीण मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक अजगर पूरी तरह से शख्स से लिपट चुका था।

यह भी पढ़ें 👉  यहाँ क्लीन शेव होकर पापा को सरप्राइज देने चला था बेटा, बाप ने उल्टा लड़के को ही '440 वोल्ट' का झटका दे दिया, वीडियो

 

 

गौरतलब है कि स्थानीय लोगों ने तुरंत कार्यवाही करते हुए अजगर को शख्स से अलग करने की कोशिश की, लेकिन लोगों ने अजगर को अलग करने के लिए कुल्हाड़ी, पत्थरों और अन्य तेज हथियारों का सहारा लिया, जिससे अजगर की मौत हो गई। रिपोर्ट्स की मानें को अजगर को मारने के लिए ग्रामीणों के खिलाफ किसी तरह का कोई एक्शन नहीं लिया गया है। वही वन विभाग के अधिकारियों की मानें तो किसी की जान बचाने के लिए अगर किसी जानवर को मार दिया जाता है तो उसे अपराध की श्रेणी में नहीं रखा जाता है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- केदारनाथ जाने से पहले कुछ युवक थार पर बैठकर पी रहे थे शराब , पुलिस ने पकड़ा तो हाथ जोड़कर मांगने लगे माफी, देखे वीडियो