उत्तराखण्डउधम सिंह नगरकुमाऊं,

ऊधम सिंह नगर पुलिस में शोक की लहर: आरक्षी विपिन बिष्ट का निधन, राजकीय सम्मान के साथ होगा अंतिम संस्कार

रुद्रपुर स्थित पुलिस लाइन में तैनात उत्तराखंड पुलिस के आरक्षी विपिन बिष्ट का लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया। उनके निधन की खबर से पुलिस विभाग में शोक की लहर दौड़ गई है। विपिन बिष्ट पिछले करीब सात महीनों से गंभीर बीमारी से जूझ रहे थे और उनका लगातार विभिन्न अस्पतालों में उपचार चल रहा था।

यह भी पढ़ें 👉  थराली में बादल फटा: मलबे में दबे घर-वाहन, अफरा-तफरी का माहौल

 

 

जानकारी के अनुसार, विपिन बिष्ट का इलाज हल्द्वानी के विवेकानंद हॉस्पिटल, बरेली के महाजन हॉस्पिटल समेत राजस्थान और दिल्ली के कई बड़े अस्पतालों में कराया गया। हालत में सुधार न होने पर उन्हें रुद्रपुर के मेडिसिटी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था, जहां उपचार के दौरान उन्होंने अंतिम सांस ली।

 

 

स्वर्गीय विपिन बिष्ट मूल रूप से बागेश्वर जनपद के कपकोट क्षेत्र के निवासी थे। वह वर्ष 2006 में उत्तराखंड पुलिस में भर्ती हुए थे। अपने सेवा काल के दौरान उन्होंने ईमानदारी, अनुशासन और कर्तव्यनिष्ठा के साथ जिम्मेदारियों का निर्वहन किया। सहकर्मियों के बीच वह सरल स्वभाव और मेहनती पुलिसकर्मी के रूप में जाने जाते थे।

यह भी पढ़ें 👉  संविधान दिवस पर लाल बहादुर शास्त्री राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय हल्दूचौड़ में आयोजित एकदिवसीय शिविर, प्रस्तावना का सामूहिक वाचन और जागरूकता कार्यक्रम सम्पन्न

 

विपिन बिष्ट के निधन पर पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों ने गहरा शोक व्यक्त किया है। अधिकारियों ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करते हुए शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदनाएं प्रकट की हैं।
फिलहाल उनके शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। इसके बाद उन्हें पूरे राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी जाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- 'पिरुल लाओ, पैसे पाओ', जंगल की आग पर काबू पाने के लिए सीएम धामी ने चलाया अभियान, ग्रामीणों की हो रही बढ़िया आमदनी, इतने रुपये में खरीद रही सरकार