उत्तराखण्डकुमाऊं,गढ़वाल,मौसममौसम

उत्तराखंड में मौसम का अलर्ट: 5 जिलों में ऑरेंज, 7 में यलो अलर्ट; बारिश-बर्फबारी के आसार

उत्तराखंड के ज्यादातर हिस्सों में आज मौसम का मिजाज बदला हुआ रह सकता है। मौसम विभाग के अनुसार राज्य के पर्वतीय जिलों में कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश के साथ गरज-चमक और आकाशीय बिजली गिरने की संभावना है। वहीं 3500 मीटर और उससे अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी भी हो सकती है।

 

मौसम विभाग ने बताया कि मैदानी जिलों के कुछ क्षेत्रों में भी हल्की से मध्यम बारिश के साथ गरज-चमक और आकाशीय बिजली चमकने के आसार हैं। इसके साथ ही कई इलाकों में तेज हवाएं भी चल सकती हैं।

 

5 जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी
मौसम विभाग ने उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में कहीं-कहीं गरज-चमक के साथ आकाशीय बिजली गिरने और 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से झोंकेदार हवाएं चलने की संभावना जताई गई है। साथ ही ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी के भी आसार हैं।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- यहाँ टनल हादसे पर पीएम नरेन्द्र मोदी ने सीएम धामी से लिया अपडेट, सभी अफसरों की करी छुट्टियां रद्द, पीएम ने दी सीएम धामी को हर संभव मदद का आश्वासन

 

7 जिलों में यलो अलर्ट
इसके अलावा हरिद्वार, ऊधम सिंह नगर, देहरादून, टिहरी, पौड़ी, नैनीताल और चंपावत जिलों में भी मौसम विभाग ने यलो अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में कहीं-कहीं गरज-चमक के साथ आकाशीय बिजली चमकने, ओलावृष्टि होने और 50 से 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है।

 

 

देहरादून में बादल और बारिश के आसार
देहरादून में आसमान आंशिक से लेकर आमतौर पर बादल छाए रहने की संभावना है। कुछ इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश के साथ गरज-चमक, आकाशीय बिजली और ओलावृष्टि हो सकती है। यहां 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से झोंकेदार हवाएं चलने का अनुमान है। अधिकतम तापमान करीब 30 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान लगभग 17 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में निकाय चुनाव 25 अक्टूबर तक सम्पन्न कराए जाएंगे, उत्तराखंड सरकार ने हाई कोर्ट में दिया जवाब

 

अगले तीन दिन का मौसम
मौसम विभाग के अनुसार 16 मार्च को पर्वतीय जिलों के कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश और गरज-चमक के साथ आकाशीय बिजली गिरने की संभावना है, जबकि 3500 मीटर या उससे अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी हो सकती है। मैदानी जिलों में कहीं-कहीं बहुत हल्की बारिश हो सकती है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- बागेश्वर जिले में सभी खनन गतिविधियों पर रोक लगाने के नैनीताल उच्च न्यायालय के आदेश में हस्तक्षेप करने से सुप्रीम कोर्ट ने किया इनकार

17 मार्च को पर्वतीय जिलों में कहीं-कहीं बहुत हल्की बारिश और गरज-चमक के साथ आकाशीय बिजली गिरने की संभावना है। वहीं 3300 मीटर या उससे अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी के आसार हैं। अन्य जिलों में मौसम शुष्क रहने का अनुमान है।

18 मार्च को राज्य के पर्वतीय इलाकों में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश के साथ गरज-चमक और आकाशीय बिजली चमक सकती है। वहीं 3300 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी की संभावना है। मैदानी जिलों में कहीं-कहीं बहुत हल्की बारिश हो सकती है।