उत्तराखण्डकुमाऊं,

हाईकोर्ट में 13 जनवरी से 9 फरवरी तक शीतकालीन अवकाश

नैनीताल न्यूज़– उत्तराखंड हाईकोर्ट में 13 जनवरी से 9 फरवरी तक शीतकालीन अवकाश रहेगा। इस अवधि में महत्वपूर्ण वादों की सुनवाई को अवकाशकालीन कोर्ट बैठेगी। इसके लिए मुख्य न्यायाधीश की अनुमति से अवकाशकालीन जजों का मनोनयन किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून- यहाँ मरीज बनकर अस्पताल पहुंचे डीएम, लाइन में लगकर बनवाया पर्चा, आधे घंटे किसी को नहीं लगी भनक

हाईकोर्ट के रजिस्ट्रार जनरल की ओर से जारी सूचना के अनुसार अवकाश की अवधि में 13 से 19 जनवरी तक न्यायमूर्ति आलोक वर्मा, 20 से 26 जनवरी तक न्यायमूर्ति विवेक भारती शर्मा, 27 जनवरी से 2 फरवरी तक न्यायमूर्ति राकेश थपलियाल और 2 से 9 फरवरी तक न्यायमूर्ति पंकज पुरोहित महत्वपूर्ण वादों की सुनवाई करेंगे।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में अगले 48 घंटे भारी, 7 जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी; तेज बारिश, ओलावृष्टि और आंधी की चेतावनी

कोर्ट हफ्ते में दो दिन आवश्यक वादों की सुनवाई करेगी।