उत्तराखण्डकुमाऊं,

काम की खबर- चुनाव की आचार संहिता खत्म होते ही बनने शुरू हों जाएंगे नए राशन कार्ड, पढ़े खबर

देहरादून न्यूज़- जिला पूर्ति कार्यालय में पांच जून से नए राशन कार्ड बनने शुरू हो जाएंगे। आचार संहिता लागू होने के बाद से राशन कार्ड संबंधित कामकाज ठप पड़ गए थे। अब तक पूर्ति कार्यालय को तकरीबन नए राशन कार्ड के 200 आवेदन मिल चुके हैं।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में मौसम का कहर: पिथौरागढ़ में गिरे अंडे के आकार के ओले, कुर्सियों तक में हुए छेद; कई जिलों में ऑरेंज अलर्ट

 

डीएसओ केके अग्रवाल ने बताया कि आचार संहिता लागू होने से राशन कार्ड संबंधित कामकाज रुक गए थे। चुनाव आयोग से राशन कार्ड में नाम हटाने, जोड़ने की अनुमति मिली थी, लेकिन नए राशन कार्ड बनाने पर रोक लगाई गई थी।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी - संडे विकेण्ड के दौरान हल्द्वानी शहर का यातयात डायवर्जन प्लान, डाल लें एक नजर

 

पांच जून से राशन कार्ड बनने शुरू हो जाएंगे। पूर्ति निरीक्षकों को आचार संहिता हटते ही तत्काल राशन कार्ड बनाने के निर्देश दिए गए हैं। आवेदन के 15 दिन के भीतर राशन कार्ड उपलब्ध कराए जाएंगे।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल- माँ नंदा देवी महोत्सव को सफलतापूर्वक और सुरक्षित ढंग से सम्पन्नता कराने में नैनीताल पुलिस पूरी तत्परता से जुटी, इस दौरान पूछताछ और सत्यापन की भी कार्यवाही की