उत्तराखण्डकुमाऊं,गढ़वाल,मौसममौसम

उत्तराखंड में आज 7 जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट, 27 जुलाई से फिर तेज होगा बारिश का दौर

देहरादून न्यूज़– उत्तराखंड में फिलहाल भारी बारिश का दौर कुछ धीमा पड़ा है, लेकिन मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों में एक बार फिर बारिश की गतिविधियां तेज होने का अनुमान जताया है। शनिवार को प्रदेश के कई जिलों में रुक-रुककर तेज बारिश हो रही है। इसी बीच मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून ने सात जिलों के लिए भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है, जबकि 27 और 28 जुलाई को कई क्षेत्रों में भारी से बहुत भारी बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- यहाँ सीएम हेल्पलाइन पर शिकायतों के निवारण में बरती गई लापरवाही, समाधान न करने वाले अधिकारियों के रोके वेतन

 

 

मौसम विभाग के अनुसार शनिवार को देहरादून, पौड़ी गढ़वाल, टिहरी गढ़वाल, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और नैनीताल जिलों में कहीं-कहीं भारी बारिश की संभावना है। इन जिलों में गरज-चमक के साथ आकाशीय बिजली गिरने और वर्षा के तीव्र से अति तीव्र दौर चलने की चेतावनी भी दी गई है।

 

 

वहीं, प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश के साथ गरज-चमक और तेज बौछारें पड़ने का अनुमान है। हरिद्वार और ऊधमसिंह नगर जिलों में भी आकाशीय बिजली गिरने और गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना जताई गई है।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून-(बड़ी खबर) इस विभाग में लंबे समय से पहाड़ों में अपनी सेवाएं दे रहे कर्मचारियों को बड़ी संख्या में मिलेगी सुगम में तैनाती

 

 

मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार 27 और 28 जुलाई को प्रदेश में बारिश का दौर और तेज हो सकता है। इस दौरान कई क्षेत्रों में भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना को देखते हुए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। कुछ स्थानों पर अतिवृष्टि की स्थिति भी बन सकती है।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल- यहाँ हार-जीत की बाजी लगा कर जुआ खेल रहे 04 जुआरियों को भीमताल पुलिस ने किया गिरफ्तार

 

 

मौसम विभाग ने लोगों, खासकर पर्वतीय क्षेत्रों में रहने वाले नागरिकों और यात्रियों से सतर्क रहने की अपील की है। संवेदनशील इलाकों में भूस्खलन, सड़क बाधित होने और नदी-नालों के जलस्तर में अचानक वृद्धि की आशंका को देखते हुए अनावश्यक यात्रा से बचने और प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करने की सलाह दी गई है।