उत्तराखण्डकुमाऊं,

हल्द्वानी- खेल एवं युवा कल्याण मंत्री रेखा आर्या ने किया हल्द्वानी स्पोर्ट्स स्टेडियम का निरीक्षण, कमियां देख अधिकारियों को चेताया

हल्द्वानी न्यूज़- खेल एवं युवा कल्याण मंत्री रेखा आर्या ने अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम गौलापार और राजकीय किशोर एवं महिला संप्रेक्षण गृह का निरीक्षण किया। इस दौरान मंत्री रेखा आर्या ने अधिकारियों को हल्द्वानी स्थित अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम कंपलेक्स में विभिन्न निर्माण कार्यों को जल्द पूरा करने के दिए निर्देश। उन्होंने कहा कि निर्माण कार्य में लापरवाही होने पर कार्रवाई की जायेगी। 

मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि बैडमिंटन कोर्ट, टेबल टेनिस, स्विमिंग पूल सहित विभिन्न गेम्स के बन रहे स्टेडियम का निरीक्षण करते हुए कार्यदायी संस्था को जल्द से जल्द निर्माण कार्य पूरा कर विभाग को हस्तांतरित करने के निर्देश दिए। उन्होंने निरीक्षण के दौरान अधिकारियों को अंतेरराष्ट्रीय स्टेडियम के रखरखाव का विशेष ध्यान देने के भी निर्देश दिए। साथ ही जल्द से जल्द खेलों को प्रारंभ करने के लिए विभागीय अधिकारियों को कहा।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में चिलचिलाती गर्मी से अब जल्द लोगों को राहत मिलने की उम्मीद, इस दिन तक पहुंचेगा राज्य में मानसून

इस दौरान टेबल टेनिस कोर्ट की जर्जर स्थिति पर नाराजगी व्यक्त करते हुए शीघ्र मरम्मत करने के निर्देश दिए। क्रिकेट स्टेडियम को निरीक्षण के दौरान उन्होंने  कहा कि विभाग क्रिकेट स्टेडियम में जल्द से जल्द क्रिकेट कराने के लिए गंभीर है और इसके लिए सभी आवश्यकताओं को पूरा कर जल्द इसकी शुरुआत की जाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- यहाँ कॉल सेंटर की आड़ में दिल्ली से साइबर ठगी करने वाले गिरोह का पुलिस ने किया भंडाफोड़, गिरोह का सरगना हुआ गिरफ्तार, पांच आरोपी फरार, पढ़े पूरी खबर।

खेल मंत्री रेखा आर्या ने टीटी रूम की टूटी छत देखकर अधिकारियों को फटकार लगाई। साथ ही जल्द से जल्द सही करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सीएम पुष्कर सिंह धामी 11 अप्रैल को खिलाड़ियों को नियुक्ति पत्र देगें। इसके बाद मंत्री रेखा आर्या सुशीला तिवारी अस्पताल का निरिक्षण करने पहुंची। 

इसके पश्चात मंत्री आर्य ने हल्द्वानी में स्पोर्ट्स स्टेडियम का भी निरीक्षण किया। उन्होंने जरूरी व्यवस्थाओं का निरीक्षण कर कहा कि राज्य सरकार खेल और खिलाड़ियों के लिए लगातार प्रयास कर रही है। खिलाड़ियों के लिए खेल विभाग लगातार अनुकूल वातावरण के लिए प्रयासरत है।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून- यहां युवती द्वारा शादी के लिए मना करने पर युवक ने धारदार हथियार से गले पर किया वार, आरोपी युवक हुआ गिरफ्तार।

इसके पश्चात मंत्री रेखा आर्या ने किशोर व महिला संप्रेक्षण गृह का भी औचक निरीक्षण किया। जहां उन्होंने बच्चो व महिलाओं से बातचीत की। साथ ही उनका हालचाल जाना। उन्होंने विभागीय अधिकारियों को जरूरी दिशा निर्देश देते हुए कहा कि संप्रेक्षण गृह में रह रहे लोगों को किसी भी प्रकार की परेशानी ना हो। निरीक्षण के दौरान संयुक्त निदेशक खेल रशिका सिद्वकी, प्रभारी खेल अधिकारी जानकी कार्की, जिलाध्यक्ष प्रताप बिष्ट,प्रदीप जनौटी,संदीप पाण्डे,बाबी आर्य आदि उपस्थित थे।