उत्तराखण्डकुमाऊं,गढ़वाल,

उत्तराखंड- CM धामी ने कर्मचारियों के DA में 3% बढ़ोतरी को दी मंजूरी

60 से बढ़कर 63 प्रतिशत हुआ महंगाई भत्ता, 1 जुलाई 2026 से मिलेगा लाभ; चार महीने का एरियर भी नकद मिलेगा

 

देहरादून न्यूज़- उत्तराखंड के सरकारी कर्मचारियों के लिए बड़ी खुशखबरी है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्य कर्मचारियों के महंगाई भत्ते (DA) में 3 प्रतिशत की बढ़ोतरी के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। इस फैसले के बाद कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 60 प्रतिशत से बढ़कर 63 प्रतिशत हो जाएगा। बढ़ी हुई दर 1 जुलाई 2026 से लागू होगी।

यह भी पढ़ें 👉  एलबीएस में यूसीसी पोर्टल में ऑनलाइन पंजीकरण के लिए कार्यशाला

 

 

केंद्र सरकार की तर्ज पर राज्य कर्मचारियों को भी बढ़ा हुआ महंगाई भत्ता देने का निर्णय लिया गया है। भारत सरकार ने सातवें केंद्रीय वेतन आयोग के तहत वेतन प्राप्त कर रहे कर्मचारियों के DA में 3 प्रतिशत की वृद्धि करते हुए इसे 63 प्रतिशत किया है। इसी क्रम में मुख्यमंत्री धामी ने राज्य कर्मचारियों को भी इसका लाभ देने के प्रस्ताव पर मुहर लगा दी है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- यहाँ 48 घंंटे डिजिटल अरेस्ट कर 3 करोड़ की ठगी करने वाले ठग को STF ने यहाँ से किया गिरफ्तार

 

 

इन कर्मचारियों को भी मिलेगा लाभ

मुख्यमंत्री की इस मंजूरी का लाभ केवल राज्य सरकार के नियमित कार्मिकों तक सीमित नहीं रहेगा। इसके दायरे में स्थानीय निकायों, सहायता प्राप्त शिक्षण संस्थानों, राजकीय विश्वविद्यालयों, प्राविधिक शिक्षण संस्थानों और यूजीसी वेतनमान के तहत कार्यरत पात्र कर्मचारियों को भी शामिल किया गया है।

 

 

चार महीने का एरियर भी मिलेगा नकद

सरकार के इस फैसले से कर्मचारियों को बढ़े हुए महंगाई भत्ते के साथ एरियर का भी लाभ मिलेगा। पात्र कर्मचारियों को 1 जुलाई 2026 से 31 अक्टूबर 2026 तक की अवधि के महंगाई भत्ते के अंतर का भुगतान नकद किया जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून -(बड़ी खबर) लोकसभा चुनाव आते ही कांग्रेस को झटके पे झटका, अब इस मंत्री ने कांग्रेस को दिया त्याग पत्र

 

 

सरकार के इस फैसले से प्रदेश के हजारों कर्मचारियों को राहत मिलने की उम्मीद है। महंगाई के दौर में DA में हुई इस बढ़ोतरी से कर्मचारियों के मासिक वेतन में भी इजाफा होगा।