उत्तराखण्डकुमाऊं,
समाजसेवा के लिए नगर पंचायत अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह लोटनी सम्मानित

लालकुआं न्यूज़– भारतीय सेना में सेवाएं देने के बाद समाजसेवा के क्षेत्र में सक्रिय नगर पंचायत अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह लोटनी को गवर्नमेंट पेंशनर्स वेलफेयर ऑर्गेनाइजेशन उत्तराखंड ने सम्मानित किया।
संगठन के प्रदेश अध्यक्ष बच्ची सिंह रावत एवं प्रदेश संगठन मंत्री त्रिवेणी सहाय गंगवार के नेतृत्व में पदाधिकारियों ने उन्हें शॉल ओढ़ाकर, माल्यार्पण कर सम्मान पत्र भेंट किया।
इस दौरान पदाधिकारियों ने कहा कि सेना में देशसेवा के बाद लोटनी लगातार सामाजिक एवं जनहित के कार्यों में योगदान दे रहे हैं। उनके सेवा भाव और क्षेत्र के विकास के प्रति सक्रियता को देखते हुए संगठन ने उन्हें सम्मानित किया। इस पर लोटनी ने संगठन का आभार जताते हुए भविष्य में भी जनसेवा जारी रखने की बात कही।









