भारत को जानो प्रश्नमंच में छात्राओं ने दिखाया प्रतिभा का हुनर

लालकुआं न्यूज़- ग्राफिक एरा, हल्दूचौड़ में बुधवार को भारत विकास परिषद की लालकुआं शाखा की और से भारत को जानो’ प्रश्नमंच-2026 का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि नैनीताल-उधम सिंह नगर के सांसद अजय भट्ट ने दीप प्रज्वलित कर किया। इस दौरान प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली छात्राओं को सम्मानित किया गया।
सांसद अजय भट्ट ने कहा कि भारत विकास परिषद की ओर से आयोजित ऐसी प्रतियोगिताएं विद्यार्थियों को देश के इतिहास, संस्कृति, महापुरुषों और गौरवशाली विरासत से परिचित कराने का बेहतर माध्यम हैं। इससे बच्चों में राष्ट्रप्रेम की भावना विकसित होने के साथ ज्ञान के प्रति रुचि भी बढ़ती है।
कार्यक्रम में ग्राफिक एरा के डायरेक्टर मनोज चंद लोहनी, सांसद प्रतिनिधि लक्ष्मण खाती, भारत विकास परिषद लालकुआं इकाई के अध्यक्ष चंद्रेश भाटिया, गोपाल गोस्वामी, नन्दन गोस्वामी, जुगल किशोर, ग्राम प्रधान कार्तिक बामेटा, सौरभ पंत, शुभम अग्रवाल, मधु मित्तल, प्राची अग्रवाल, हेमंत जैन और इन्द्र सिंह बिष्ट सहित अनेक लोग मौजूद रहे।









