उत्तराखण्डकुमाऊं,गढ़वाल,

उत्तराखंड की 15 हस्तियों को मिलेगा गौरव सम्मान, बीसी खंडूड़ी को मरणोपरांत किया जाएगा सम्मानित

पूर्व मुख्यमंत्री बीसी खंडूड़ी को मरणोपरांत मिलेगा सम्मान, खेल, कला, संस्कृति, पत्रकारिता और सामाजिक सेवा के क्षेत्र की हस्तियां भी सूची में शामिल

देहरादून न्यूज़- उत्तराखंड सरकार ने उत्तराखंड गौरव सम्मान पुरस्कार 2026 की घोषणा कर दी है। इस वर्ष प्रदेश की 15 विभूतियों को उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए इस प्रतिष्ठित सम्मान से नवाजा जाएगा। सम्मान पाने वालों में उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री बीसी खंडूड़ी का नाम भी शामिल है। उन्हें मरणोपरांत यह सम्मान प्रदान किया जाएगा।

 

 

बुधवार को सचिव सामान्य प्रशासन राजेंद्र कुमार की ओर से पुरस्कार के लिए चयनित विभूतियों की सूची जारी की गई। इसमें राजनीति, चिकित्सा, खेल, उद्योग, फिल्म, लोक संस्कृति, पत्रकारिता, सामाजिक सेवा और पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाली हस्तियों को जगह दी गई है।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून -(बड़ी खबर) राज्य में बदलेगा आज से मौसम का मिजाज, कई पहाड़ी जिलों में बारिश- बर्फबारी के आसर

 

 

बीसी खंडूड़ी समेत इन 15 विभूतियों का हुआ चयन

सरकार की ओर से जारी सूची के अनुसार, उत्तराखंड गौरव सम्मान 2026 के लिए पूर्व मुख्यमंत्री बीसी खंडूड़ी, डॉक्टर जीवन सिंह तितियाल, क्रिकेटर एकता बिष्ट, अंतरराष्ट्रीय एथलीट वंदना कटारिया, धाविका अंकिता ध्यानी, कपिल पोखरिया, निकिता चंद, उद्यमी मनमोहन भारद्वाज, फिल्म अभिनेत्री हिमानी शिवपुरी, लोक गायिका हेमा नेगी करासी, रेशमा शाह, पत्रकार डॉ. गिरिश रंजन तिवारी, सामाजिक क्षेत्र से अनीता थपलियाल, कश्मीर सिंह और पर्यावरणविद् सुरेश भाई का चयन किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  देखें उत्तराखंड बोर्ड की 10 वीं और 12 वीं का परीक्षा कार्यक्रम

 

 

खेल जगत की हस्तियों को भी मिलेगा सम्मान

इस बार खेल के क्षेत्र में देश और दुनिया में उत्तराखंड का नाम रोशन करने वाली एकता बिष्ट, वंदना कटारिया और अंकिता ध्यानी को भी सम्मानित किया जाएगा। वहीं फिल्म जगत से अभिनेत्री हिमानी शिवपुरी और लोक संस्कृति एवं संगीत के क्षेत्र से हेमा नेगी करासी तथा रेशमा शाह को इस सम्मान के लिए चुना गया है।

यह भी पढ़ें 👉  यहाँ शिक्षा विभाग का अजब-गजब का फरमान, नैनीताल में शिक्षकों और बाबुओं को लगाया ट्रैफिक ड्यूटी पर, ये जानकर सभी हैरान, जानें वजह

 

 

 

विभिन्न क्षेत्रों में योगदान के लिए मिलेगा सम्मान

उत्तराखंड गौरव सम्मान के लिए चयनित सभी 15 विभूतियों ने अपने-अपने क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य कर प्रदेश को नई पहचान दिलाई है। सरकार की इस घोषणा के बाद सम्मानित होने वाली हस्तियों और उनके योगदान को लेकर चर्चा तेज हो गई है।