उत्तराखण्डकुमाऊं,

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और मुख्यमंत्री को ‘आदि शक्ति मां अवंतिका’ पुस्तक भेंट की

बेरीपड़ाव/हल्द्वानी- भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक के दूसरे दिन के सत्र से पूर्व भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बेरीपड़ाव स्थित सिद्धपीठ अष्टादश भुजा माता महालक्ष्मी मंदिर पहुंचकर पूजा-अर्चना की। दोनों नेताओं ने देश और प्रदेश की सुख-शांति एवं समृद्धि की कामना की।

 

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून-(बड़ी खबर) UKPSC ने भर्ती परीक्षाओं को लेकर जारी किया संशोधित परीक्षा कलेंडर

 

इस अवसर पर सांसद अजय भट्ट, मंदिर समिति अध्यक्ष लक्ष्मण खाती, पुस्तक के लेखक रमाकान्त पंत और मुख्य आचार्य पं. चन्द्रशेखर जोशी ने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को ‘आदि शक्ति मां अवंतिका’ पुस्तक भेंट की। मंदिर समिति की ओर से दोनों अतिथियों को मां अवंतिका की चुनरी और मंगल पट्टिका पहनाकर स्वागत किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- यहाँ युवक की आत्महत्या से सनसनी, 9 पन्नों का सुसाइड नोट और वीडियो में पत्नी-ससुराल पर गंभीर आरोप

 

सांसद अजय भट्ट ने पुस्तक को क्षेत्र की धार्मिक एवं ऐतिहासिक धरोहर का महत्वपूर्ण दस्तावेज बताया। महामंडलेश्वर स्वामी सोमेश्वर यति महाराज ने कहा कि यह पुस्तक सनातन धर्म, शक्ति उपासना और देवभूमि की आध्यात्मिक परंपरा को नई पीढ़ी तक पहुंचाने का महत्वपूर्ण प्रयास है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- फ्री इलाज पर फिर गहराया संकट, सरकारी अस्पतालों में आयुष्मान कार्ड से जांच बन्द, पढ़े खबर

 

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मां अवंतिका की महिमा का स्मरण किया। वहीं, नितिन नवीन ने पुस्तक का अवलोकन कर इसके शोध एवं ऐतिहासिक संदर्भों की सराहना की। मंदिर समिति अध्यक्ष लक्ष्मण खाती ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया।