उत्तराखण्ड

हरिद्वार- यहाँ सड़क हादसे में बाइक सवार एक कांवड़िये की मौत, दो घायल।

हरिद्वार न्यूज़– कावड़ मेले के दौरान सड़क हादसे रुकने का ही नाम नही ले रहे हैं। यहाँ हादसे में एक कांवड़िये की मौत हो गई, जबकि दो घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल की मोर्चरी में भिजवा दिया।

यह भी पढ़ें 👉  पौड़ी गढ़वाल में दिल दहला देने वाली घटना: किचन से 4 साल की मासूम को उठा ले गया गुलदार, 2.5 किमी दूर मिला शव

पुलिस के अनुसार मोहित 20 वर्ष पुत्र नानू निवासी सूदपुर थाना सहलाद जिला कुरुक्षेत्र हरियाणा अपने साथियों के साथ हरिद्वार गंगा जल लेने आया था। हरिद्वार से जल लेकर लौटते समय तीन की बाइक को पथरी पुल से आगे दोनों नहरों के बीच पीछे से तेजी से आ रही डाक कावड़ के वाहन ने टक्कर मार दी। जिससे मोहित पुत्र नानू की मौके पर ही मौत हो गई। रिंकू और सतीश घायल हो गए।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी – परिवार संग नैनीताल पहुंचे एमएस धोनी, करेंगे कैची धाम के दर्शन

वही हादसे के बाद डाक कावड़ वाहन लेकर अन्य कांवड़िये फरार हो गए। धनौरी चौकी प्रभारी प्रदीप राठौर ने बताया कि शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

यह भी पढ़ें 👉  बीएड प्रवेश परीक्षा के लिए इस तारीख तक करे आवेदन है, पढ़े पूरी खबर।