उत्तराखण्डकुमाऊं,गढ़वाल,

उत्तराखंड के इन जिलों में येलो अलर्ट जारी: अगले 3 घंटे भारी बारिश, बिजली गिरने की चेतावनी

देहरादून न्यूज़ — उत्तराखंड मौसम विभाग ने आज 07 अगस्त 2025 को दोपहर 03:25 बजे से शाम 06:25 बजे तक के लिए राज्य के 13 जिलों में येलो अलर्ट जारी किया है। इस दौरान कई क्षेत्रों में मध्यम से तीव्र बारिश, गरज के साथ बिजली गिरने की आशंका जताई गई है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी- यहाँ लावारिस पशु बन रहे है काल, लावारिस पशुओं से आये दिन हो रहे है सड़क हादसे, फिर भी कुंडली मारकर बैठे अधिकारी

 

 

मौसम विभाग के अनुसार यह अलर्ट देहरादून, चमोली, रुद्रप्रयाग, टिहरी गढ़वाल, पौड़ी गढ़वाल, उत्तरकाशी, अल्मोड़ा, बागेश्वर, नैनीताल, चंपावत, ऊधम सिंह नगर और पिथौरागढ़ जनपदों के लिए प्रभावी रहेगा।

 

 

खास तौर पर केदारनाथ, जोशीमठ, मुनस्यारी, गंगोत्री, रुद्रपुर, खटीमा, रानीखेत तथा इनसे लगे क्षेत्रों में मध्यम वर्षा से तीव्र बौछारें और गरज-चमक के साथ बिजली गिरने की प्रबल संभावना जताई गई है।

यह भी पढ़ें 👉  Uniform Civil Code- हर स्तर के अधिकारी की जिम्मेदारी तय, 60 दिन में होगा अपील का निपटारा, पढ़ें जरूरी बातें

 

 

मौसम विभाग ने लोगों से अपील की है कि इस अवधि में अनावश्यक यात्रा से बचें, खुले स्थानों और पेड़ों के नीचे शरण न लें तथा मौसम से संबंधित अलर्ट और स्थानीय प्रशासन की चेतावनियों पर नजर बनाए रखें।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- पिता के सामने नाबालिग बेटी को अपहरण कर ले गए तीन बाइक सवार, तलाश में जुटी पुलिस

 

 

प्रशासन ने सभी संबंधित एजेंसियों को सतर्क कर दिया है और राहत एवं बचाव दलों को तैयार रहने के निर्देश जारी किए गए हैं।

 

 

🔔 अलर्ट अवधि:
07 अगस्त 2025, अपराह्न 03:25 बजे से शाम 06:25 बजे तक

 

 

👉 सतर्क रहें, सुरक्षित रहें।