उत्तराखण्डकुमाऊं,

लालकुआं: हाईवे पर हादसा, स्कूटी सवार दो भाई गंभीर रूप से घायल, एसटीएच हल्द्वानी रेफर

लालकुआं न्यूज़– देर रात लालकुआं में हाईवे पर बड़ा सड़क हादसा हो गया। पोस्ट ऑफिस के ठीक सामने पैदल जा रहे व्यक्ति से स्कूटी टकरा गई, जिससे स्कूटी सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे में दोनों घायलों को गंभीर हालत में ऑटो द्वारा सुशीला तिवारी चिकित्सालय, हल्द्वानी भेजा गया है।

 

यह भी पढ़ें 👉  राशिफल- आज कर्क, सिंह और मकर राशि वालों की आर्थिक स्थिति होगी बेहतर, जाने बाकी राशि वालो का हाल, पढ़ें आज का राशिफल

 

मिली जानकारी के अनुसार, सोमवार देर रात लगभग 10:30 बजे सेंचुरी पेपर मिल में कॉन्टैक्टर के पद पर कार्यरत अनंत कुमार तिवारी अपने भाई को लेकर स्कूटी से लालकुआं रेलवे स्टेशन की ओर आ रहे थे। जैसे ही वे पोस्ट ऑफिस के सामने पहुंचे, घुप्प अंधेरे में स्ट्रीट लाइट न जलने के कारण स्कूटी आगे चल रहे एक व्यक्ति से टकरा गई।

यह भी पढ़ें 👉  बागेश्वर जिला चिकित्सालय में बच्चे की मौत पर सरकार का कड़ा एक्शन, कई अधिकारी-कर्मचारी दंडित

 

 

टक्कर लगते ही स्कूटी असंतुलित होकर सड़क पर घिसटती चली गई और दोनों भाई सड़क पर बुरी तरह गिर पड़े। हादसे में उनके सिर पर गंभीर चोटें आईं और वे मौके पर ही बेहोश हो गए।

 

 

आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत मदद की, लेकिन 108 एंबुलेंस और स्थानीय पुलिस से तत्काल संपर्क नहीं हो सका। इसके बाद स्थानीय लोगों ने दोनों घायलों को ऑटो रिक्शा से हल्द्वानी स्थित डॉ. सुशीला तिवारी चिकित्सालय भिजवाया, जहां उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून- वित्तीय प्रबंधन में उत्तराखंड देश के श्रेष्ठ राज्यों में शामिल, हिमालयी राज्यों में दूसरा स्थान हासिल

 

 

स्थानीय लोगों ने हादसे के लिए सड़क पर अंधेरा और स्ट्रीट लाइट न जलने को जिम्मेदार ठहराया है।