उत्तराखण्डकुमाऊं,

गोविंद सिंह राणा बने लालकुआं विधायक प्रतिनिधि, क्षेत्रवासियों ने जताया आभार

लालकुआं न्यूज़– लालकुआं विधानसभा क्षेत्र के विधायक डॉ. मोहन सिंह बिष्ट ने समाजसेवी गोविंद सिंह राणा को अपना विधायक प्रतिनिधि नियुक्त किया है। इस नियुक्ति की सूचना मिलते ही पूरे क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई। क्षेत्रवासियों ने विधायक डॉ. बिष्ट का आभार व्यक्त करते हुए इसे जनता की सेवा के लिए एक महत्वपूर्ण कदम बताया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- जरा संभलकर रहें, कल भी प्रदेशभर में जमकर बरसेंगे मेघ, इस जिले में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट

 

 

विधायक डॉ. मोहन सिंह बिष्ट ने कहा कि “गोविंद सिंह राणा सदैव क्षेत्र की जनता की सेवा के लिए तत्पर रहते हैं। उनकी निष्ठा और तत्परता को देखते हुए ही उन्हें मेरा प्रतिनिधि नियुक्त किया गया है।”

 

 

सांसद प्रतिनिधि लक्ष्मण सिंह खाती ने इस मौके पर कहा कि “विधायक जी ने कोयले की खान से हीरा तराशा है।”

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में जंगलों की आग ने विकराल रूप किया धारण, आग की चपेट में आने से एक महिला बुरी तरह झुलसी, इलाज के दौरान महिला की हुई मौत

 

 

वहीं नव नियुक्त विधायक प्रतिनिधि गोविंद सिंह राणा ने कहा कि वह विधायक जी के विश्वास पर खरा उतरने और क्षेत्र की जनता की सेवा में हमेशा अग्रसर रहने का संकल्प लेते हैं।

 

 

इस अवसर पर भाजपा मंडल अध्यक्ष अरुण जोशी, सांसद प्रतिनिधि लक्ष्मण सिंह खाती, व्यापार मंडल अध्यक्ष दीवान सिंह बिष्ट, पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष लालचंद सिंह, पूर्व सभासद विनोद श्रीवास्तव, हरीश नैनवाल, नंदन सिंह राणा, राजकुमार सेतिया, बॉबी संभल, सभासद नेहा आर्य, गीता राणा, कांति कनवाल, हीरा खाती, ममता चौहान, पुष्पा राणा, मुन्नी बिष्ट सहित अनेक गणमान्य लोग एवं बड़ी संख्या में मातृशक्ति उपस्थित रही।

यह भी पढ़ें 👉  सीएम धामी की अध्यक्षता में आज होगी कैबिनेट की बैठक, इन महत्वपूर्ण मुद्दों पर लग सकती है मोहर