उत्तराखण्डउधम सिंह नगरकुमाऊं,

घर से तहसील चलाने वाले सर्वे कानूनगो अशरफ अली निलंबित, कमिश्नर ने पकड़ी धांधली

रुद्रपुर न्यूज़- हल्द्वानी तहसील में घर से कामकाज करने और फाइलें दबाकर रखने वाले सर्वे कानूनगो अशरफ अली पर बड़ी कार्रवाई हुई है। ऊधमसिंह नगर के डीएम नितिन सिंह भदौरिया ने उन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया। निलंबन अवधि में अशरफ अली को सहायक अभिलेख अधिकारी मुख्यालय से संबद्ध किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी- बनभूलपुरा पुलिस ने 02 वारंटियों को किया गिरफ्तार

 

 

दरअसल, 23 सितंबर को कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत ने हल्द्वानी तहसील का औचक निरीक्षण किया था। इस दौरान सामने आया कि कानूनगो अशरफ अली ने धारा 143 के तहत कई आवेदन पत्रावलियां लंबे समय से लंबित रखीं थीं। इतना ही नहीं, उन्होंने तहसील से जुड़े कई महत्वपूर्ण अभिलेख अपने घर पर दबा रखे थे।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- कांवड़ यात्रा के दौरान युवक ने किया आत्महत्या का प्रयास, पत्नी से विवाद के चलते चाकू से काटा गला

 

 

कमिश्नर ने जब उनके घर पर छापा मारा तो 143 से जुड़े 21 मामले की फाइलें बरामद हुईं, जिनमें पटवारी की रिपोर्ट लगी होने के बावजूद जानबूझकर उन्हें लंबित रखा गया था।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी- यहाँ सास मंदिर और पति ऑफिस में, बच्चों को लेकर प्रेमी संग फरार हुई महिला, जेवर-नकदी भी ले गई, केस दर्ज

 

 

इस अनियमितता की रिपोर्ट नैनीताल डीएम ने ऊधमसिंह नगर डीएम को भेजी थी। इसके बाद शनिवार को डीएम नितिन सिंह भदौरिया ने अशरफ अली को निलंबित करने का आदेश जारी किया।