उत्तराखण्डकुमाऊं,

250 लाख पौधों के वृक्षारोपण का लक्ष्य निर्धारित, विश्व पर्यावरण दिवस पर सेंचुरी पल्प एंड पेपर ने दोहराया हरित विकास का संकल्प

लालकुआं न्यूज़– विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर सेंचुरी पल्प एंड पेपर में पर्यावरण संरक्षण एवं हरित विकास को समर्पित कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान कंपनी प्रबंधन एवं कर्मचारियों ने पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त करते हुए अधिक से अधिक वृक्षारोपण और प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण का संकल्प लिया।

 

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य संचालन अधिकारी प्रणव शर्मा ने किया। उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण आज समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है। स्वच्छ और सुरक्षित भविष्य के लिए प्रत्येक व्यक्ति को पौधरोपण, जल संरक्षण और प्राकृतिक संसाधनों के संतुलित उपयोग को अपनी जीवनशैली का हिस्सा बनाना होगा। उन्होंने कहा कि वृक्षारोपण केवल एक दिन का कार्यक्रम नहीं, बल्कि सतत रूप से निभाई जाने वाली जिम्मेदारी है।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल कोर्ट की बड़ी कार्यवाही: बिंदुखत्ता के युवक को 12 साल कठोर कारावास

 

कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए कंपनी के उपाध्यक्ष नरेश चंद्रा ने कहा कि जलवायु परिवर्तन पूरी दुनिया के सामने गंभीर चुनौती बनकर उभरा है। ऐसे में उद्योगों, संस्थानों और आम नागरिकों को मिलकर पर्यावरण संरक्षण की दिशा में ठोस प्रयास करने होंगे। उन्होंने कहा कि वृक्ष पर्यावरण संतुलन बनाए रखने के साथ-साथ जल संरक्षण, भूमि संरक्षण और जैव विविधता के संवर्धन में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

यह भी पढ़ें 👉  वन विभाग की बड़ी कार्रवाई: बाराकोली में 0.25 हेक्टेयर भूमि अतिक्रमण मुक्त

 

उन्होंने बताया कि सेंचुरी पल्प एंड पेपर द्वारा वर्ष 2025-26 में 222.11 लाख पौधों का वृक्षारोपण एवं किसानों को पौध वितरण किया गया। वहीं वर्ष 2026-27 में 250 लाख पौधों के वृक्षारोपण का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इसके अलावा कंपनी ने गोविंद बल्लभ पंत कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, पंतनगर के साथ 200 एकड़ भूमि पर वृक्षारोपण के लिए एमओयू भी किया है। इस परियोजना के माध्यम से क्षेत्र में हरित आवरण बढ़ाने और पर्यावरण संरक्षण को नई मजबूती मिलेगी।

यह भी पढ़ें 👉  खनन व्यवसायियों ने तीन पानी स्थित क्रशर में आरबीएम की आड़ में रेता लाते 7 वाहन पकड़े, किया जबरदस्त प्रदर्शन, खनन एवं वन विभाग ने शुरू की कार्यवाही

 

नरेश चंद्रा ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण के लिए केवल पौधे लगाना ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि उनके संरक्षण और संवर्धन की जिम्मेदारी भी निभानी होगी। उन्होंने सभी कर्मचारियों एवं नागरिकों से पर्यावरण संरक्षण को जनआंदोलन बनाने का आह्वान किया।

 

इस अवसर पर मुख्य वित्त अधिकारी महेंद्र कुमार हरित, संजय यादव, संजय बाजपेयी, अमृत सैनी, अनिल दुबे, राजेश कुमार, महेश शर्मा, वंदना पंत, सुचिता रावत, भरत पांडे सहित अनेक अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।