उत्तराखण्डकुमाऊं,

लंबी बीमारी के बाद 83 वर्षीय नारायण सिंह देवली का निधन, क्षेत्र में शोक

लालकुआं न्यूज़– इंद्रानगर-2 निवासी 83 वर्षीय नारायण सिंह देवली का लंबी बीमारी के बाद सोमवार सुबह करीब 8:30 बजे निधन हो गया। उनके निधन की खबर से क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई और परिजनों सहित स्थानीय लोगों में गहरा दुःख व्याप्त है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी- चलती बस में लगी आग, SSP की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा — 10 यात्रियों की बची जान

 

परिजनों के अनुसार वह पिछले कुछ समय से अस्वस्थ चल रहे थे। उनके निधन पर क्षेत्र के लोगों ने उनके निवास स्थान पहुंचकर शोक संवेदनाएं व्यक्त कीं और दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। उनकी अंतिम यात्रा उनके निवास स्थान इंद्रानगर-2 से चित्रशीला घाट, रानीबाग के लिए प्रस्थान करेगी, जहां पूरे विधि-विधान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  पंखुड़ियाँ सीजन-12, एकल नृत्य में यज़दान व दीपांशी जोशी प्रथम रहे।