उत्तराखण्डकुमाऊं,

सेंचुरी मिल द्वारा लालकुआं में लगाए स्वास्थ्य शिविर में 832 लोगों ने कराया उपचार, जाच एवं प्राप्त की दवाइयां

लालकुआं न्यूज़- सेंचुरी पल्प एंड पेपर मिल द्वारा लालकुआं नगर के होली ट्रिनिटी सीनियर सेकेंडरी स्कूल में आयोजित मल्टी स्पेशलिस्ट निःशुल्क स्वास्थ शिविर में विभिन्न जांचों के अलावा 832 लोगों ने उपचार कराने के साथ-साथ दवा प्राप्त की।

 

रविवार को सेंचुरी पेपर मिल द्वारा आयोजित मल्टी स्पेशलिस्ट स्वास्थ शिविर का विधिवत शुभारंभ मिल के सीईओ अजय कुमार गुप्ता ने किया।

 

इस दौरान उन्होंने कहा कि सेंचुरी प्रबंधन मिल के आसपास के क्षेत्रों में तमाम जनकल्याण कारी कार्य कर रहा है। मिल प्रबंधन आगे भी जनता के सुख-दुःख में साथ खड़ा रहेगा। इस मौके पर हल्द्वानी के स्पेशलिस्ट चिकित्सको द्वारा शिविर में पहुंचे रोगियों का परीक्षण करने के साथ ही उचित परामर्श व निःशुल्क दवा वितरित की गई।

यह भी पढ़ें 👉  SSP नैनीताल की तत्परता से बड़ी सफलता: देर रात मिली सूचना पर पुलिस अलर्ट, चोरी का फरार अभियुक्त गिरफ्तार

 

 

इसके अलावा ब्लड सुगर, कोलेस्ट्रॉल, खून की जांच, ईसीजी, नसों में सुन्नपन की जांच, फेफड़ों की जांच समेत तमाम जांचे निशुल्क की गई। इस दौरान लालकुआं नगर एवं दूर दराज से आए लोगों ने मिल प्रबंधन व चिकित्सको का आभार जताया। प्रातः 10 बजे से दोपहर बाद तक चले उक्त बृहद शिविर में क्षेत्रवासियों की भारी भीड़ लगी रही। कुल 832 लोगों ने अपना उपचार कराते हुए उचित परामर्श लिया तथा विभिन्न जांच कराकर दवा भी प्राप्त की।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी में 21 जुलाई से दौड़ेंगी रंग-बिरंगी सिटी बसें, 6 रूट के लिए तय हुए रंग और किराया

 

 

इस अवसर पर सेंचुरी पेपर मिल के उपाध्यक्ष नरेश चन्द्रा, डॉ शिव शंकर पंत, डॉ भरत पाण्डे, दीवान सिंह बिष्ट, पवन चौहान, हेमंत नरुला, रितु चौधरी, नारायण सिंह बिष्ट, लक्ष्मण खाती, संध्या डालाकोटी, चौधरी सर्वदमन सिंह, नरेश चौधरी, हेमन्त पाण्डे, मोहम्मद आरिफ, अशोक अग्रवाल, दिनेश लोहनी, बीना जोशी, विनय रज्वार, गोपी गर्ग सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड-(बड़ी खबर) केदारनाथ में दुखद हादसा, हेलीकॉप्टर की चपेट में आने से वित्त नियंत्रक की मौत।