उत्तर प्रदेश

दर्दनाक सड़क हादसा- यहाँ 120 की रफ्तार से स्कॉर्पियो ट्रक में पीछे से घुसी, पांच की मौत, एक की हालत गंभीर

लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर करीब 120 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ रही स्कॉर्पियो ट्रक में पीछे से घुस गई। हादसे में कार के परखच्चे उड़ गए और उसमें बैठे पांच दोस्तों की मौत हो गई। हादसे के वक्त चालक पीछे की सीट पर बैठा था जो गंभीर रूप से घायल हुआ है। पुलिस ने परिजनों को सूचना दी है।

अयोध्या जिले के थाना मयाबाजार के विलासपुर निवासी अरविंद सिंह उम्र 40 वर्ष पुत्र भगवान सिंह प्राइवेट नौकरी करते हैं। उनका एक मकान दिल्ली में भी है। वहां परिवार के ही कुछ लोग रहते हैं। मंगलवार को वह पड़ोसी वैभव पांडेय उम्र 35 वर्ष अनुज पांडेय उम्र 40 वर्ष मनोज सिंह उम्र 45 वर्ष पुत्र समरबहादुर, चालक आशीष कुमार उम्र 45 वर्ष पुत्र मिठाईलाल और बस्ती जिले के थाना परशुरामपुर के गांव रजवापुर निवासी दोस्त महेंद्र उम्र 38 वर्ष पुत्र राजकुमार सिंह के साथ स्कॉर्पियो से दिल्ली गए थे। गुरुवार शाम करीब 6:30 बजे एक्सप्रेसवे के रास्ते अयोध्या लौट रहे थे। हादसे के वक्त गाड़ी वैभव चला रहा था।

यह भी पढ़ें 👉  दर्दनाक सड़क हादसा- यहाँ पांच लोगों के खून से लाल हो गई सड़क, मरने वालों को चीखने तक का मौका नहीं मिला

 

महेंद्र, आशीष और अनुज को गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जिला अस्पताल पहुंचने पर महेंद्र और अनुज को भी मृत घोषित कर दिया गया, जबकि आशीष का इलाज चल रहा है। सीओ अरविंद सिंह, कोतवाल राजकुमार और एएसपी दक्षिणी प्रेमचंद्र घटनास्थल पर पहुंचे। गाड़ी में मिले मोबाइल से परिजनों को सूचना दी गई।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड के 6 और उत्तर प्रदेश के 10 विश्वविद्यालय डिफॉल्टर लिस्ट में, देखे पूरी लिस्ट

 

मृतक अरविंद के माता-पिता भी दिल्ली में रहते हैं। अरविंद उन्हीं को राशन आदि की व्यवस्था करने गए थे। अरविंद पहले दिल्ली में रहकर प्राइवेट नौकरी करते थे। इस समय वह अयोध्या में ही रह रहे हैं। सीओ अरविंद कुमार चौरसिया ने बताया कि हादसे के समय मौजूद लोगों ने बताया कि स्कार्पियो की रफ्तार करीब 120 किलोमीटर प्रति घंटा होगी। रफ्तार तेज होने से स्कार्पियो क्षतिग्रस्त हुई और सभी लोग उसी में दब गए। हादसे के बाद चालक ट्रक लेकर भाग गया। टोल प्लाजा पर लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज से उसका पता लगाया जा रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  यहाँ सिरफिरे युवक ने परिवार के 5 लोगों की हत्या, मां को मारी गोली, पत्नी पर हथौड़े से वार, 3 बच्चों को छत से फेंका, बाद में खुद को भी उड़ाया

 

लखनऊ के गिरजा सिंह के नाम पंजीकृत है स्कॉर्पियो
हादसे के बाद पुलिस ने गाड़ी की जांच की तो वह लखनऊ के कानपुर रोड एलडीए कालोनी निवासी गिरजा सिंह पुत्र ओमप्रकाश के नाम दर्ज मिली है। वर्ष 2021 की गाड़ी थी।