उत्तराखण्डकुमाऊं,

अल्मोड़ा -(दुखद) यहाँ रानीखेत के सीओ का हुआ आकस्मिक निधन, पुलिस महकमे में शोक की लहर

अल्मोड़ा न्यूज़ – उत्तराखंड पुलिस विभाग के लिए अल्मोड़ा जिले से बेहद दुखद खबर सामने आ रही है। अत्यंत दुख के साथ सूचित किया जा रहा है कि सीओ रानीखेत तिलक राम वर्मा का आज दिनांक- 05.12.2023 को अचानक दिल का दौरा पड़ने के कारण असामयिक निधन हो गया है। श्री तिलक राम वर्मा दिनांक- 10.02.1998 को पुलिस विभाग में उ0नि0 के पद पर भर्ती हुए थे। उनके द्वारा विभिन्न जनपदों में थानाध्यक्ष व कोतवाल के पद पर नियुक्त रहते हुए सेवाएं दी गयी।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- यहाँ ब्लाक प्रमुख निलंबित, पदीय कर्तव्यों का निर्वहन नहीं करने पर हुई कार्यवाही

दिनांक- 26.05.2020 को पुलिस उपाधीक्षक के पद पर पदोन्नत होने के उपरांत सीओ सीआईडी हल्द्वानी एवं इसके उपरांत दिनांक- 15.08.2022 से वर्तमान तक सीओ रानीखेत के पद पर जनपद अल्मोड़ा में नियुक्त थे।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल- गत माह भीमताल क्षेत्र में हुई हत्या के मामले में संलिप्त 02 अभियुक्तों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

पुलिस विभाग में भर्ती होने के उपरान्त उनके द्वारा सदैव विभाग के लिए मेहनत, लगन व कर्तव्यनिष्ठा से कार्य करते हुए उच्चाधिकारियों के आदेश निर्देशों का पालन व अधीनस्थों का हमेशा मार्गदर्शन किया गया। पुलिस विभाग में उनके योगदान को हमेशा याद रखा जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- यहाँ बहला-फुसलाकर ले गया किशोरी को मैकेनिक, दिया दुष्कर्म की वारदात को अंजाम, आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार।

उनका इस तरह अचानक चला जाना पुलिस परिवार के लिए बहुत बड़ी क्षति है। जिससे पूरे पुलिस परिवार में शोक व्याप्त है। ईश्वर दिवंगत आत्मा को चरणों में स्थान दे तथा उनके परिवारिक सदस्यों को इस असहनीय दु:ख को सहने की शक्ति प्रदान करें।