उत्तराखण्डकुमाऊं,

नैनीताल में मानवता को शर्मसार करने वाली घटना, बछिया के पैर बांधकर कुकृत्य

नैनीताल जिले के मल्लीताल निवासी एक महिला ने गौशाला में बंधी 11 महीने की बछिया से कुकर्म किए जाने के आरोप लगाए है। मामले की जानकारी के बाद लोगों ने हंगामा काट दिया। महिला की ओर से कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।

शिकायत के बाद पुलिस व पशुपालन विभाग मामले की जांच में जुट गए हैं।

जानकारी के अनुसार आवागढ़ निवासी रेनू पांडे बुधवार की सुबह गौशाला में बंधी गाय और बछिया को देखने पहुंची। गौशाला के कमरे का ताला टूटा हुआ था। उसने गौशाला के अंदर जाकर देखा तो 11 माह की बछिया का पिछला पैर छत से लटकाकर बांधा गया था। वहीं बछिया की आंख के समीप चोट और सूजन भी दिखाई दी। बछिया की हालत देख महिला को कुकर्म किए जाने का अंदेशा हुआ तो उसने अन्य लोगों को सूचित कर दिया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्‍तराखंड के युवाओं के लिए रोजगार का सुनहरा मौका, प्रत्येक जिले में खुलेंगे स्वरोजगार केंद्र और ई-लाइब्रेरी की भी सुविधा होगी उपलब्ध

वही सूचना मिलने के बाद विश्व हिंदू परिषद व व्यापार मंडल के कार्यक्रताओं समेत पालिकाध्यक्ष सरस्वती खेतवाल भी वहां पहुंच गई। जिसके बाद कार्रवाई की मांग को लेकर गौशाला में देर तक हंगामा होता रहा। लोगों की मांग पर पशु चिकित्साधिकारी ने बछिया का इलाज किया। ईधर महिला की ओर से कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की गई है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी- समीक्षा बैठक में भड़के कृषि मंत्री गणेश जोशी, तैयारी न होने पर अधिकारी को लगाई फटकार; दिए 5 बड़े निर्देश

पशु चिकित्साधिकारी डॉ. हेमा राठौर ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला संदिग्ध मालूम पड़ रहा है। मुख्य पशुचिकित्सा अधिकारी को पत्र लिखकर बछिया के मेडिकल परीक्षण के लिए कमेटी गठित करने के मांग की गई है। मेडिकल परीक्षण और नमूनों की जांच के बाद ही पुष्टि हो पाएगी। वहीं कोतवाल उमेश कुमार मलिक ने बताया कि मामले में शिकायत के आधार पर कार्रवाई की जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  # टिहरी में छात्रसंघ चुनाव से पहले बवाल! यूपी-बिहार के 4 छात्रों से मारपीट का आरोप, पुलिस में नामजद शिकायत