उत्तराखण्डकुमाऊं,

एलबीएस कॉलेज हल्दूचौड़ में वार्षिक क्रीड़ा समारोह का आयोजन

लालकुआं न्यूज़- लाल बहादुर शास्त्री राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय हल्दुचौड़ में षष्ठम वार्षिक समारोह में पूर्व कैबिनेट मंत्री हरीश चंद्र दुर्गापाल ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। जिसमें विभिन्न एथलीट प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  बदरी-केदार धाम में बढ़ेगी सुरक्षा, AI क्लाउड सिस्टम से होगी 24x7 निगरानी; चढ़ावा चोरी के बाद बीकेटीसी का बड़ा फैसला

वही छात्रा वर्ग में नेहा बिष्ट विजेता एवं खुशी आर्या उपविजेता व छात्र वर्ग में नितिन धामी विजेता तथा शुभम कोठारी एवं हिमांशु कार्की संयुक्त रूप से उपविजेता रहे । विजेता एवं उपविजेता छात्र-छात्राओं को मुख्य अतिथि पूर्व कैबिनेट मंत्री हरीश चन्द्र दुर्गापाल द्वारा ट्रॉफी एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल में पारिवारिक विवाद के बाद युवक ने लगाई फांसी, बच्चों ने देखा पिता का शव

इस दौरान प्राचार्य डॉ बीना मथेला, क्रीड़ा प्रभारी डॉ मनोज जोशी, वरिष्ठ प्राध्यापक डॉ जे के गौतम, डॉ एल एम पांडे, डॉ हेमचंद्र, डॉ आरके सिंह, डॉ मंजू जोशी, डॉ पूनम मियान,डॉ विपिन चंद्र जोशी, हरीश जोशी, गणेश जोशी एवम समस्त छात्र संघ पदाधिकारी समेत समस्त महाविद्यालय परिवार उपस्थित रहा।

यह भी पढ़ें 👉  बद्रीनाथ धाम चढ़ावा विवाद: निलंबित कर्मचारी पर FIR, CCTV से खुला मामला; 15 दिन में हाई लेवल कमेटी देगी रिपोर्ट