उत्तराखण्डगढ़वाल,

हरिद्वार में बड़ा हादसा: गंगनहर में डूबने से चार कांवड़ियों की मौत, एक को बचाने उतरे थे तीन साथी

हरिद्वार न्यूज़- कांवड़ यात्रा के दूसरे दिन हरिद्वार में बड़ा हादसा हो गया। ज्वालापुर कोतवाली क्षेत्र के जटवाड़ा पुल के पास गंगनहर में डूबने से चार कांवड़ियों की मौत हो गई। चारों युवक चंडीगढ़ से कांवड़ यात्रा के लिए हरिद्वार पहुंचे थे। बताया जा रहा है कि एक युवक को गंगनहर में डूबता देख उसके तीन साथी उसे बचाने के लिए नदी में उतर गए, लेकिन तेज बहाव की चपेट में आने से चारों डूब गए।

 

 

हादसे की सूचना मिलते ही जल पुलिस, एसडीआरएफ और स्थानीय पुलिस की टीमें मौके पर पहुंचीं। इसके बाद संयुक्त रूप से रेस्क्यू अभियान चलाया गया। काफी मशक्कत के बाद चारों युवकों को गंगनहर से बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। पुलिस ने सभी शवों को कब्जे में लेकर जिला चिकित्सालय भेज दिया।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं- यहाँ मस्जिद पर लगा ‘I Love Mohammad’ का पोस्टर, विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ताओं ने जताई नाराजगी, पुलिस ने उतरवाया पोस्टर

 

 

चंडीगढ़ से कांवड़ यात्रा के लिए आए थे युवक

पुलिस के अनुसार, मृतक चंडीगढ़ से आए कांवड़ दल के सदस्य थे। मृतकों की पहचान शिवांशु (16), नीतेश, भरत (सेक्टर-16, चंडीगढ़) और रोहित (सेक्टर-26, चंडीगढ़) के रूप में हुई है। हादसे की सूचना के बाद मौके पर पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी भी पहुंचे और रेस्क्यू अभियान की निगरानी की।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल- यहाँ परिवहन विभाग की ताबड़तोड़ कार्यवाही, 4 प्राईवेट बसो सहित 75 वाहनों के चालान, एक बस सीज

 

 

एएसआई अतुल सिंह के नेतृत्व में चला रेस्क्यू अभियान

चारों कांवड़ियों को गंगनहर से बाहर निकालने के लिए चलाए गए रेस्क्यू अभियान का नेतृत्व एएसआई अतुल सिंह ने किया। रेस्क्यू टीम में हेड कांस्टेबल नरेंद्र नेगी, प्रदीप सिंह रावत, गगनदीप सिंह, गोताखोर जानू पाल, मनोज बहुखंडी, चिराग अरोड़ा और वाहन चालक मनमोहन सिंह नेगी शामिल रहे।

यह भी पढ़ें 👉  एसएसपी मीणा की रणनीति रंग लाई, बेतालघाट फायरिंग गैंग का मुख्य आरोपी समेत 3 दबोचे

 

 

घटना के बाद प्रशासन ने कांवड़ यात्रियों और अन्य श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे गंगनहर में केवल निर्धारित और सुरक्षित घाटों पर ही स्नान करें। साथ ही प्रशासन की ओर से जारी सुरक्षा निर्देशों का पालन करने को कहा गया है।

 

 

कांवड़ यात्रा के दौरान गंगनहर के तेज बहाव को देखते हुए प्रशासन और पुलिस लगातार श्रद्धालुओं को सावधानी बरतने की सलाह दे रहे हैं।

 

हम इस खबर को लगातार अपडेट कर रहे हैं…