उत्तराखण्डकुमाऊं,

लालकुआं-बिंदुखत्ता में आबकारी विभाग की बड़ी कार्यवाही, 962 पाउच कच्ची शराब बरामद; तीन तस्कर गिरफ्तार

लालकुआं न्यूज़- नैनीताल जिले के लालकुआं और बिंदुखत्ता क्षेत्र में आबकारी विभाग ने कच्ची शराब तस्करी के खिलाफ बड़ा अभियान चलाते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। संयुक्त टीम की छापेमारी में कुल 962 पाउच कच्ची शराब बरामद की गई। कार्रवाई के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया।

 

जानकारी के अनुसार अपराध निरोधक क्षेत्र हल्द्वानी, जनपदीय प्रवर्तन दल और मंडलीय प्रवर्तन दल कुमाऊं की संयुक्त टीम को गौलागेट और शांतिपुरी-बिंदुखत्ता क्षेत्र में कच्ची शराब की तस्करी की सूचना मिली थी। सूचना के आधार पर टीम ने दोनों क्षेत्रों में घेराबंदी कर अभियान चलाया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- पौड़ी व उत्तरकाशी में फटा बादल, मलबे की चपेट में आए दर्जनों घर, दो सड़कें बहीं आवागमन हुआ ठप, राहत-बचाव में जुटा प्रशासन

 

कार्रवाई के दौरान गौलागेट के पास बाइक सवार गुरप्रीत सिंह पुत्र अमरजीत सिंह को गिरफ्तार किया गया। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से 450 पाउच कच्ची शराब बरामद हुई।

यह भी पढ़ें 👉  अल्मोड़ा -(दुखद) यहाँ रानीखेत के सीओ का हुआ आकस्मिक निधन, पुलिस महकमे में शोक की लहर

 

इसके बाद टीम ने शांतिपुरी-बिंदुखत्ता क्षेत्र में छापेमारी कर बब्बू मान सिंह पुत्र अमर सिंह को पकड़ा, जिसके पास से 440 पाउच कच्ची शराब बरामद की गई। पूछताछ में मिली जानकारी के आधार पर आबकारी टीम ने लखवीर सिंह पुत्र सुरजीत सिंह के घर दबिश दी, जहां से 72 पाउच कच्ची शराब बरामद हुई।

 

आबकारी विभाग ने तीनों आरोपियों के खिलाफ आबकारी अधिनियम की धारा 60 और 72 के तहत मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें 👉  यहां देह व्यापार का पुलिस ने किया भंडाफोड़, ग्राहक बनकर पहुंचे पुलिसकर्मी, पढ़े पूरी खबर…..

 

इस अभियान में आबकारी निरीक्षक धीरेन्द्र सिंह बिष्ट, कैलाश चन्द्र जोशी, प्रताप राणा सहित कई अधिकारी और कर्मचारी शामिल रहे। विभाग ने कहा कि अवैध शराब कारोबार के खिलाफ आगे भी अभियान लगातार जारी रहेगा।