उत्तराखण्डराजनीति

BIG BREAKING- उत्तराखंड सरकार ने इस जिले के जिला पंचायत अध्यक्ष को पद से हटाया देखिए आदेश

देहरादून- चमोली जिले में नंदा देवी राजजात यात्रा के कार्यों में हुई गड़बड़ी के आरोप में उत्तराखंड सरकार ने जिला पंचायत अध्यक्ष चमोली रजनी भण्डारी को उनके पद से हटा दिया है। इस सम्बंध में जिलाधिकारी चमोली को अध्यक्ष का चार्ज नियमानुसार उपाध्यक्ष को दिए जाने के आदेश दिए हैं। इस सम्बंध में शासन ने विस्तृत आदेश जारी कर दिया है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी- (बड़ी खबर) हल्द्वानी पुलिस टीम ने लंबे समय से फरार चल रहे 01 वारंटी धनंजय गिरी को किया गिरफ्तार

उत्तराखंड के चमोली जिले में वर्ष 2012-13 में पर्यटन विभाग से आवंटित बजट से नंदा राजजात यात्रा का संचालन हुआ था। इस दौरान करीब 64 योजनाओं में गड़बड़ी के आरोप लगे थे। इस मामले की जांच शासन द्वारा कराई गई थी। जांच में बड़ी गड़बड़ी की पुष्टि हुई थी। इस पर आज शासन ने जिला पंचायत अध्यक्ष रजनी भंडारी को पद से हटा दिया। अपर सचिव ओंमकार सिंह ने इसके विधिवत आदेश जारी कर दिए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- यहां जेसीबी की चपेट में आने से युवक की हुई दर्दनाक मौत, परिवार में मचा कोहराम