उत्तराखण्डकुमाऊं,

नैनीताल: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने नयना देवी मंदिर में की पूजा-अर्चना, राष्ट्र की सुख-शांति की कामना

नैनीताल न्यूज- राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू ने अपने नैनीताल प्रवास के दौरान आज प्रातः प्रसिद्ध शक्तिपीठ श्री मां नयना देवी मंदिर में पहुंचकर विधिवत पूजा-अर्चना की। उन्होंने मां नयना देवी से राष्ट्र की सुख, शांति, समृद्धि और खुशहाली की कामना की।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी की रेणु धरियाल ने रचा इतिहास, 8 फीट 10 इंच लंबे बालों से बनाया Guinness World Record

 

 

मां नयना देवी मंदिर पहुंचने पर मंदिर समिति के सदस्यों ने राष्ट्रपति का गर्मजोशी से स्वागत किया। समिति की ओर से माननीय राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मू को पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी-(बड़ी खबर) कमिश्नर दीपक रावत की बड़ी कार्यवाही, शहर में लाया जा रहा बिना GST वाला माल पकड़ा, व्यापारियों में मचा हड़कंप

 

 

इस अवसर पर उत्तराखंड के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (से.नि.) गुरमीत सिंह भी उपस्थित रहे। मंदिर परिसर में राष्ट्रपति के आगमन को लेकर सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए थे।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून-(बड़ी खबर) आज हुई वन आरक्षी भर्ती परीक्षा हुई शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न, यूकेपीएससी ने दिया UPDATE

 

 

बताया जा रहा है कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू अपने दो दिवसीय नैनीताल प्रवास के तहत यहां विभिन्न कार्यक्रमों में भी शामिल होंगी।