उत्तराखण्डगढ़वाल,

उत्तराखंड- यहाँ व्यक्ति की गला घोंटकर हत्या, इलाके में मचा हड़कंप, पुलिस जांच में जुटी

देहरादून न्यूज़- राजधानी देहरादून के प्रेमनगर क्षेत्र के मोहनपुर इलाके में रविवार देर रात एक व्यक्ति की हत्या से सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान डीके (उम्र लगभग 40 से 45 वर्ष) के रूप में हुई है।
प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, व्यक्ति की गला घोंटकर हत्या की गई है। घटना की सूचना मिलते ही प्रेमनगर पुलिस मौके पर पहुंच गई और क्षेत्र को घेरकर जांच शुरू कर दी गई है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने जम्मू-कश्मीर के राजौरी में तैनात लांस नायक संजय बिष्ट के शहीद होने पर शोक संवेदना की व्यक्त

 

 

स्थानीय लोगों के अनुसार, मृतक क्षेत्र में ही रहता था और देर रात घर के पास ही उसका शव संदिग्ध हालत में मिला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- हरिद्वार जिले को छोड़कर निवर्तमान ग्राम प्रधान और क्षेत्र पंचायत प्रमुख बनेंगे प्रशासक, आदेश हुआ जारी

 

 

फिलहाल हत्या के कारणों का अभी तक खुलासा नहीं हो पाया है। पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगालने और परिजनों व परिचितों से पूछताछ कर रही है।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं में धूमधाम से मनाया गया विधायक डॉ मोहन सिंह बिष्ट का जन्मदिन

 

 

एसओ प्रेमनगर ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है, जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।