उत्तराखण्डकुमाऊं,गढ़वाल,

धामी सरकार का बड़ा फैसला: राज्य आंदोलनकारियों की पेंशन में भारी बढ़ोतरी

देहरादून न्यूज़– उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारियों के सम्मान में राज्य सरकार ने बड़ा और अहम निर्णय लिया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में सरकार ने विभिन्न श्रेणियों में दी जाने वाली पेंशन राशि में उल्लेखनीय बढ़ोतरी की है। इस फैसले को राज्य आंदोलनकारियों के संघर्ष और बलिदान के प्रति सरकार की कृतज्ञता और सम्मान का प्रतीक बताया गया है।

 

सरकार के निर्णय के अनुसार, राज्य गठन आंदोलन के दौरान कम से कम 7 दिन जेल में रहे या आंदोलन के दौरान घायल हुए आंदोलनकारियों की मासिक पेंशन 6,000 रुपये से बढ़ाकर 7,000 रुपये प्रतिमाह कर दी गई है। सरकार का कहना है कि यह बढ़ोतरी उनके संघर्ष के प्रति सम्मान व्यक्त करती है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- यहाँ गलत ढंग से खड़े कैंटर से टकराई कार, दर्दनाक हादसे में सेना के कैप्टन की गई जान, एक गंभीर घायल

 

वहीं अन्य पात्र आंदोलनकारियों की पेंशन राशि 4,500 रुपये से बढ़ाकर 5,500 रुपये प्रतिमाह कर दी गई है। इस फैसले से बड़ी संख्या में आंदोलनकारियों को सीधा लाभ मिलेगा।

यह भी पढ़ें 👉  पीड़ा: बिनसर अग्निकांड में झुलसे फायर वाचर कृष्ण ने सात दिन के बाद हारी जिंदगी की जंग, अब मृतकों की संख्या पहुंची पांच

 

सबसे बड़ा इजाफा पूर्णतः शय्याग्रस्त आंदोलनकारियों की विशेष पेंशन में किया गया है। अब तक 20,000 रुपये प्रतिमाह मिलने वाली यह पेंशन बढ़ाकर 30,000 रुपये प्रतिमाह कर दी गई है। सरकार के इस निर्णय को विशेष रूप से राहतकारी कदम माना जा रहा है।

 

इसके अलावा शहीद आंदोलनकारियों के आश्रितों को दी जाने वाली पेंशन भी 3,000 रुपये से बढ़ाकर 5,500 रुपये प्रतिमाह कर दी गई है। सरकार ने इसे शहीदों के प्रति श्रद्धांजलि और उनके परिवारों के सम्मान से जोड़ा है।

यह भी पढ़ें 👉  एलबीएस छात्र संघ चुनाव छठा चरण

 

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि राज्य आंदोलनकारियों के संघर्ष और बलिदान से ही उत्तराखंड का गठन संभव हुआ। सरकार उनके सम्मान, सुरक्षा और सामाजिक संरक्षण के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है और यह निर्णय उसी दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।