उत्तराखण्डकुमाऊं,गढ़वाल,

उत्तराखंड- 10वीं और 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए बड़ी खबर, इस दिन से शुरू होंगे बोर्ड एग्जाम, देखे TIME-TABLE

10 वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा की तिथियां घोषित कर दी गई है। जानकारी के मुताबिक, एग्जाम 21 फरवरी से 11 मार्च तक चलेंगी। वहीं टाइमिंग की बात की जाए तो सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक परीक्षाएं आयोजित की जाएंगी।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल- रामनगर में बड़ा हादसा; चक्कर आने पर चालक ने ब्रेक लगाया, यात्रियों से भरी बस पेड़ से जा टकराई

बता दें कि आज शनिवार को बोर्ड कार्यालय सभागार में सभापति एसबी जोशी की अध्यक्षा में परीक्षा समिति की बैठक हुई, जिसमें बताया कि इस बार बोर्ड परीक्षा के लिए 49 एकल और 1196 मिश्रित कुल 1245 परीक्षा केंद्र बनाए जाएंगे।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून- सीएम धामी ने प्रधानमंत्री के जन्मदिवस के अवसर पर परेड ग्राउंड में स्वच्छता लीग मैराथन का किया शुभारंभ

इस बार 2,23,403 अभ्यर्थी एग्जाम देंगे। हाईस्कूल में 1,13,690 और इंटरमीडिएट में 1,09,713 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल होंगे।