उत्तराखण्डकुमाऊं,

उत्तराखंड- बागेश्वर से हल्द्वानी आ रहे एसबीआई शाखा प्रबंधक की बस में सफर के दौरान संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत, पुलिस जांच में जुटी।

बागेश्वर न्यूज़- यहाँ बागेश्वर जिले से दुखद खबर सामने आ रही है। पिथौरागढ़ जिले के पांखू से बस में सवार होकर बागेश्वर आ रहे यूपी के गाजियाबाद निवासी बैंक शाखा प्रबंधक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। बस कंडक्टर ने कोतवाली पुलिस को घटना की जानकारी दी। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लिया और परिजनों को घटना की सूचना दी। वही शव को जिला अस्पताल के मोर्चरी में रख दिया गया है। वह छुट्टी लेकर अपने घर को जा रहे थे।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- यहाँ यूपी से आ रहे श्रद्धालुओं का वाहन हुआ दुर्घटनाग्रस्त, 22 घायल, पढ़े पूरी खबर…

प्राप्त जानकारी के अनुसार शनिवार को केमू की पांखू- नैनीताल बस सुबह 6.20 बजे पांखू से रवाना हुई। बस में पांखू के शाखा प्रबंधक 37 वर्षीय सुशांत संजीव सक्सेना पुत्र मनोज कुमार, निवासी राजपुरा गाजियाबाद भी बैठे। बस कंडक्टर पंकज चौहान ने बताया कि उन्हें हल्द्वानी तक जाना था।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी- एसटीएच के डॉक्टरों की मिलीभगत से चल रहा सैंपलों की निजी लैब में जांच का धंधा, मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य और सुरक्षा गार्डों ने ऐसे दो मामले पकड़े

पांखू से करीब 42 किलोमीटर दूर मनकोट में बैंक प्रबंधक का मोबाइल फोन लगातार बजने के बाद भी जब उठाया नहीं गया तो परिचालक उनके पास पहुंचा और उन्हें फोन उठाने के लिए कहा। पर वह अचेत अवस्था में पड़े मिले। उन्होंने इसकी तत्काल सूचना बागेश्वर कोतवाली पुलिस को दी। करीब 14 किलोमीटर दूर बागेश्वर आकर पुलिस ने उन्हें जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी-(अभी-अभी) यहाँ शादी की सालगिरह पर घर में बन रहा था खाना, अचानक फट गया सिलेंडर, मचा हड़कंप

वही कोतवाल कैलाश नेगी ने बताया कि मृतक के परिजनों को सूचना दे दी गई है। वही मामले की जांच की जा रही है।