अंतरराष्ट्रीयउत्तराखण्डजन-मुद्देराजनीतिराष्ट्रीयहल्द्वानी

(बड़ी खबर) लालकुआं रेलवे स्टेशन अमृत भारत स्टेशन योजना में शामिल।

लालकुआं।

पूर्वोत्तर रेलवे इज्जतनगर मंडल ने अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत कुल 15 रेलवे स्टेशनों का चयन किया है जिसमें अकेले उत्तराखंड से चार रेलवे स्टेशनों का चयन किया गया है पर्यटन के क्षेत्र में प्रमुख स्थान रखने वाले उत्तराखंड में लालकुआं, काशीपुर, टनकपुर और किच्छा रेलवे स्टेशन को इस योजना से जोड़कर इन स्टेशनों के विकास करने की रेलवे ने तैयारी कर ली है।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल: छवि बोरा ने दिखाया चुनावी दम, भाजपा समर्थित प्रत्याशी पर भारी बढ़त

इसके अलावा मंडल के फर्रुखाबाद, कासगंज, बरेली सिटी, कन्नौज, पीलीभीत, बदायूं, इज्जतनगर, बहेड़ी, हाथरस सिटी, गुरसहायगंज, कायमगंज, स्टेशन को भी इस योजना में शामिल किए गए हैं ।।