उत्तराखण्डकुमाऊं,गढ़वाल,

उत्तराखंड में 5 दिन बदलेगा मौसम, आज 9 जिलों में बारिश के आसार, ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी का अलर्ट

देहरादून न्यूज़- उत्तराखंड में मौसम का मिजाज बदलने वाला है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, आज प्रदेश के 9 जिलों में बारिश होने की संभावना है, जबकि 3500 मीटर या उससे अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी के आसार हैं। वहीं, 29 अक्टूबर से 2 नवंबर तक प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में बारिश और ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी देखने को मिल सकती है। इस दौरान कुछ जिलों में तेज बारिश होने की भी संभावना जताई गई है।

 

 

मौसम विभाग के अनुसार, आज उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर, चमोली, नैनीताल, अल्मोड़ा, पौड़ी, चंपावत और पिथौरागढ़ में बारिश हो सकती है। प्रदेश के अन्य जिलों में मौसम शुष्क रहने का अनुमान है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्दूचौड़- चिल्ड्रन एकेडमी सीनियर सेकेंडरी स्कूल में आयोजित अभिनंदन सम्मान समारोह में विद्यार्थी एवं शिक्षक हुए सम्मानित

 

 

30 अक्टूबर को इन जिलों में तेज बारिश के आसार

29 अक्टूबर को उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर, चमोली, चंपावत और पिथौरागढ़ में बारिश की संभावना है। अन्य जिलों में कहीं-कहीं बहुत हल्की से हल्की बारिश हो सकती है। इस दौरान 3500 मीटर या उससे अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी के आसार हैं।

 

 

वहीं, 30 अक्टूबर को मौसम का असर अधिक देखने को मिल सकता है। बागेश्वर, पिथौरागढ़, नैनीताल और चंपावत में अनेक स्थानों पर तेज बारिश होने की संभावना है। इसके अलावा अल्मोड़ा, ऊधम सिंह नगर, चमोली और पौड़ी में कुछ स्थानों पर मध्यम बारिश हो सकती है। ऊंचाई वाले क्षेत्रों में भी मौसम का असर रहेगा और 3200 मीटर या उससे अधिक ऊंचाई पर बर्फबारी होने की संभावना है।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून – यहां पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, कोकेन के साथ केन्या महिला तस्कर को गिरफ्तार

 

 

31 अक्टूबर को पर्वतीय क्षेत्रों में बारिश-बर्फबारी

31 अक्टूबर को प्रदेश के पर्वतीय जिलों में कहीं-कहीं बहुत हल्की से हल्की बारिश हो सकती है। वहीं, 3200 मीटर या उससे अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी के आसार हैं। प्रदेश के बाकी जिलों में मौसम शुष्क रहने का अनुमान है।

 

 

1 और 2 नवंबर को भी जारी रहेगा मौसम में बदलाव

नवंबर की शुरुआत में भी प्रदेश के कई जिलों में मौसम बदला रह सकता है। 1 नवंबर को उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर, चमोली, अल्मोड़ा, नैनीताल, चंपावत और पिथौरागढ़ में कहीं-कहीं बहुत हल्की से हल्की बारिश होने की संभावना है। ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी हो सकती है, जबकि अन्य जिलों में मौसम शुष्क रहने का अनुमान है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- यहाँ दो पक्षों में जमकर चले लात-घूसे, आधी रात को दर्ज हुआ मुकदमा, जाने पूरा मामला

 

 

2 नवंबर को उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर, चमोली और पिथौरागढ़ में कहीं-कहीं हल्की बारिश के आसार हैं। इन जिलों के ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी भी हो सकती है। प्रदेश के शेष जिलों में मौसम शुष्क रहने की संभावना है।

 

 

इस तरह अगले पांच दिनों के दौरान उत्तराखंड के पर्वतीय क्षेत्रों में बारिश और बर्फबारी का दौर देखने को मिल सकता है। खासकर 30 अक्टूबर को चार जिलों में तेज बारिश की संभावना के चलते मौसम में उल्लेखनीय बदलाव हो सकता है।