उत्तराखण्डकुमाऊं,

बागेश्वर में भूकंप के झटकों से हिली धरती, 2.8 रही तीव्रता; जानिए कितना था केंद्र की गहराई

उत्तराखंड के बागेश्वर जिले में मंगलवार शाम भूकंप के झटके दर्ज किए गए। रिक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 2.8 मापी गई। भूकंप के बाद प्रशासन ने स्थिति की जानकारी जुटाई। राहत की बात है कि जिले की तहसीलों से अब तक किसी भी तरह के जान-माल के नुकसान की सूचना नहीं मिली है।

यह भी पढ़ें 👉  सोशल मीडिया में लाइक्स और कमेंट की दौड़ में युवाओं का खोता मानसिक स्वास्थ्य

 

 

राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के अनुसार, मंगलवार शाम 6 बजकर 19 मिनट 25 सेकंड पर भूकंप आया। इसकी गहराई धरती के भीतर पांच किलोमीटर दर्ज की गई।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- कार्मिक विभाग ने मृतक के आश्रितों के लिए सरकारी सेवा में भर्ती करने के लिए बदला नियम, पढ़ें पूरी खबर

 

 

जिला आपदा अधिकारी शिखा सुयाल ने बताया कि भूकंप का अक्षांश 30.075 डिग्री उत्तर और देशांतर 79.908 डिग्री पूर्व दर्ज किया गया। तहसीलों से मिली जानकारी के अनुसार, फिलहाल कहीं से भी किसी प्रकार के नुकसान की सूचना प्राप्त नहीं हुई है।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून-(बड़ी खबर) सीएम धामी के दरबार पहुंची हल्द्वानी के किसानों की समस्याएं, जानिए क्या हुआ..

 

 

भूकंप की तीव्रता कम होने के बावजूद प्रशासन स्थिति पर नजर बनाए हुए है। फिलहाल जिले में स्थिति सामान्य बताई जा रही है।