उत्तराखण्डकुमाऊं,गढ़वाल,

उत्तराखंड में मौसम का बड़ा अलर्ट: अगले 24 घंटे भारी, कई जिलों में आंधी-तूफान, ओलावृष्टि और बिजली गिरने की चेतावनी

देहरादून न्यूज़– उत्तराखंड में मौसम ने एक बार फिर करवट ले ली है। मौसम विभाग ने राज्य के कई पर्वतीय और मैदानी जिलों के लिए अगले 24 घंटों का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। यह अलर्ट 22 मई 2026 दोपहर 1:55 बजे से 23 मई 2026 दोपहर 1:55 बजे तक प्रभावी रहेगा।

 

मौसम विभाग के अनुसार जनपद बागेश्वर, चमोली, देहरादून, पिथौरागढ़, रुद्रप्रयाग, टिहरी गढ़वाल और उत्तरकाशी के कई इलाकों में तेज बारिश के साथ आंधी-तूफान आने की प्रबल संभावना है। इस दौरान 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं, जबकि कुछ स्थानों पर हवा की गति 60 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंचने का अनुमान है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी- तीन दिन का वीकेंड, रामनवमी, दशहरा और रविवार को देखते हुए पुलिस ने जारी किया रूट डायवर्जन, देखे एक क्लिक में

 

 

विशेष रूप से सोनप्रयाग, जोशीमठ, मुनस्यारी, केदारनाथ, कपकोट, डोईवाला, देवप्रयाग और गंगोत्री सहित आसपास के क्षेत्रों में बिजली गिरने, ओलावृष्टि और तेज तूफान का खतरा जताया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल- हल्द्वानी मेयर के निर्वाचन को कोर्ट में चुनौती, न्यायालय की ओर से रिटर्निंग ऑफिसर समेत प्रत्याशियों को नोटिस जारी

 

मौसम विभाग ने लोगों से खराब मौसम के दौरान अनावश्यक यात्रा से बचने की अपील की है। खासकर चारधाम यात्रा मार्गों और पहाड़ी इलाकों में सतर्क रहने की सलाह दी गई है। प्रशासन को भी संभावित आपदा की स्थिति से निपटने के लिए अलर्ट मोड पर रहने के निर्देश दिए गए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  बिन्दुखत्ता में लगे कैंप में स्थाई विद्युत कनेक्शन के लिए उमड़े ग्रामीण

 

 

वहीं किसानों और बागवानों को भी मौसम के इस बदलाव से फसलों को नुकसान होने की आशंका को देखते हुए आवश्यक सावधानी बरतने को कहा गया है।