उत्तराखण्डकुमाऊं,

बिंदुखत्ता की बेटी मनीषा भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट बनी

लालकुआं न्यूज़– इंद्रानगर प्रथम, बिंदुखत्ता निवासी मनीषा ने भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट बनकर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। उनकी इस उपलब्धि से क्षेत्र में खुशी का माहौल है।

 

मनीषा ने अपनी उच्च शिक्षा वीर चंद्र सिंह गढ़वाली उत्तराखंड उद्यान एवं वानिकी विश्वविद्यालय से वन विज्ञान विषय में स्नातक (विशेष योग्यता) की उपाधि प्राप्त की। सेना में अधिकारी बनने की उनकी यात्रा काफी प्रेरणादायक रही। पहले प्रयास में उन्होंने परीक्षा उत्तीर्ण कर ली थी, लेकिन वरीयता सूची में स्थान न मिलने के कारण चयन नहीं हो सका।

यह भी पढ़ें 👉  पढ़िये आज का राशिफल इन राशियों को मिलेगा आर्थिक क्षेत्र में लाभ।

 

 

इसके बाद उन्होंने दोबारा प्रयास किया और शानदार प्रदर्शन करते हुए अखिल भारतीय स्तर पर 17वां स्थान प्राप्त किया।

 

 

चयन के बाद उन्होंने चेन्नई स्थित अधिकारी प्रशिक्षण अकादमी में सैन्य प्रशिक्षण प्राप्त किया। प्रशिक्षण पूर्ण होने के बाद 7 मार्च को आयोजित शपथ ग्रहण परेड के साथ उन्हें भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट के पद पर नियुक्ति मिली।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, बड़ी संख्या में हुए IAS-PCS के तबादले, देखे लिस्ट।

 

 

मनीषा अपनी सफलता का श्रेय अपनी माता और अपने नाना को देती हैं, जो स्वयं पूर्व सैनिक रहे हैं, और उनकी सबसे बड़ी प्रेरणा रहे। इसके अलावा चयन साक्षात्कार की तैयारी में प्रशिक्षक विवेक पांडे तथा मार्गदर्शक मोहित भट्ट, जो स्वयं सेना में अधिकारी हैं, का भी उन्हें महत्वपूर्ण मार्गदर्शन मिला।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं पुलिस ने चैकिंग के दौरान 202 पाउच अवैध कच्ची शराब लेकर जा रहे तस्कर को दबोचा

 

मनीषा की इस उपलब्धि पर क्षेत्रवासियों ने उन्हें बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। मनीषा की पहली पोस्टिंग जम्मू कश्मीर के राजौरी में हुई है, उनकी बड़ी बहन संगीता बिष्ट बैंक की तैयारी कर रही है, छोटा भाई प्रियांशु बिष्ट वन विभाग में सेवारत है। तथा चाचा मनोज सिंह और चाची दीपा की खुशी का कोई ठिकाना नहीं है।