उत्तराखण्डकुमाऊं,

किच्छा में बीच बाजार से भाजपा नेता गफ्फार खान गिरफ्तार, असलहा सप्लाई और बरेली दंगा कनेक्शन मामले में कार्रवाई

ऊधम सिंह नगर के किच्छा में बुधवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब उत्तर प्रदेश के बहेड़ी थाने की पुलिस ने भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के पूर्व जिलाध्यक्ष गफ्फार खान को बीच बाजार से गिरफ्तार कर लिया। डीडी चौक के पास हुई इस कार्रवाई में सादे कपड़ों और वर्दीधारी पुलिसकर्मी पहले से तैनात थे। गिरफ्तारी के बाद इलाके में राजनीतिक चर्चाएं तेज हो गई हैं।

 

 

 

जानकारी के अनुसार, बुधवार दोपहर यूपी के बहेड़ी थाना क्षेत्र की पुलिस दो वाहनों में किच्छा पहुंची। एक स्कॉर्पियो में सादे कपड़ों में पुलिसकर्मी मौजूद थे, जबकि दूसरे वाहन में वर्दीधारी पुलिस बल तैनात था। बताया जा रहा है कि पुलिस लंबे समय से गफ्फार खान की गतिविधियों पर नजर रखे हुए थी।

 

 

जैसे ही गफ्फार खान डीडी चौक से रुद्रपुर रोड की ओर पहुंचे, पहले से घात लगाए पुलिसकर्मियों ने उन्हें रोक लिया और तुरंत स्कॉर्पियो में बैठाकर अपने साथ ले गए। बाजार के व्यस्त इलाके में अचानक हुई इस कार्रवाई से अफरा-तफरी मच गई और मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई।

यह भी पढ़ें 👉  E20 पेट्रोल पर बड़ा अलर्ट: 2023 से पहले बनी गाड़ियों के मालिक जरूर पढ़ें ये खबर

 

 

असलहा तस्करी और बरेली दंगा कनेक्शन में आया था नाम
गफ्फार Khan का नाम इसी साल फरवरी में बहेड़ी पुलिस द्वारा पकड़े गए कथित असलहा तस्करी मामले में सामने आया था। उस दौरान पुलिस ने तस्लीम और सोमू खान नामक दो आरोपियों को अवैध पिस्टल और तमंचों के साथ गिरफ्तार किया था।

 

पूछताछ में बरामद हथियारों का कनेक्शन बरेली में हुए उपद्रव और दंगों से जुड़ा बताया गया था। जांच के दौरान पुलिस को जानकारी मिली थी कि कुछ हथियार ऊधम सिंह नगर के दरऊ गांव निवासी गफ्फार खान तक भी सप्लाई किए गए थे। इसके बाद उनका नाम पूरे मामले में चर्चा में आ गया था।

यह भी पढ़ें 👉  हाय रे लालकुआं वन विभाग की टीम ने पकड़ा तो ड्राइवर स्टेरिंग लॉक कर भागा…. पड़े आगे क्या हुआ…

 

सोशल मीडिया पर खुद को बताया था निर्दोष
मामले के तूल पकड़ने के बाद गफ्फार खान ने सोशल मीडिया पर वीडियो और पोस्ट जारी कर खुद को निर्दोष बताया था। उन्होंने पूरे मामले को राजनीतिक साजिश बताते हुए किच्छा विधायक पर उन्हें फंसाने के आरोप लगाए थे।

 

करीब तीन महीने तक मामले में कोई बड़ी कार्रवाई नहीं होने से यह माना जा रहा था कि केस ठंडे बस्ते में चला गया है, लेकिन बुधवार को यूपी पुलिस की कार्रवाई ने एक बार फिर राजनीतिक माहौल गरमा दिया।

 

बरेली हिंसा के बाद खुला था हथियार सप्लाई नेटवर्क
पुलिस जांच के अनुसार, 26 सितंबर को कानपुर के “आई लव मोहम्मद” प्रकरण के बाद बरेली में हुए उपद्रव के दौरान बड़ी संख्या में हथियार सप्लाई किए गए थे। पुलिस का दावा है कि उपद्रवियों तक अवैध असलहे पहुंचाने वाले नेटवर्क की जांच के दौरान यह पूरा मामला सामने आया।

यह भी पढ़ें 👉  तीनपानी से लालकुआं आईटीबीपी इंडियन ऑयल डिपो तक प्रस्तावित 13 किमी सड़क का विधायक डॉ मोहन सिंह बिष्ट ने किया स्थलीय निरीक्षण

 

बहेड़ी पुलिस ने पहले दो आरोपियों को गिरफ्तार कर कथित हथियार सप्लाई गिरोह का खुलासा किया था। पूछताछ में गफ्फार खान समेत अन्य लोगों के नाम सामने आए थे। पुलिस के मुताबिक, मामले में एक अन्य आरोपी अभी भी फरार है, जिसकी तलाश जारी है।

 

पुलिस ने गिरफ्तारी की पुष्टि की
एसपी सिटी डॉ. उत्तम सिंह नेगी ने गिरफ्तारी की पुष्टि करते हुए बताया कि गफ्फार खान उत्तर प्रदेश में दर्ज मुकदमे में वांछित था। बहेड़ी पुलिस उसे गिरफ्तार कर अपने साथ ले गई है और आगे की कानूनी कार्रवाई यूपी पुलिस द्वारा की जा रही है।