उत्तराखण्डकुमाऊं,गढ़वाल,

गैरसैंण में बजट सत्र की शुरुआत: धामी सरकार ने 1.11 लाख करोड़ का बजट पेश किया, कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन

उत्तराखंड की ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण में मंगलवार से विधानसभा का बजट सत्र शुरू हो गया। सत्र के पहले दिन मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए 1,11,703.21 करोड़ रुपये का बजट सदन में पेश किया।

 

सत्र की शुरुआत सुबह 11 बजे राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि.) के अभिभाषण से हुई। अपने अभिभाषण में राज्यपाल ने सरकार की उपलब्धियों और आगामी योजनाओं का जिक्र किया। इसके बाद दोपहर तीन बजे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सदन में बजट प्रस्तुत किया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- (दुःखद) यहाँ 500 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, कार में सवार मां और मौसा की मौत, वही बेटा गंभीर रूप से घायल।

 

खास बात यह रही कि राज्य गठन के बाद यह पहली बार है जब राज्यपाल का अभिभाषण और बजट प्रस्तुति एक ही दिन में हुई है। बजट को राज्य के विकास, आधारभूत ढांचे, रोजगार, शिक्षा और स्वास्थ्य क्षेत्र को मजबूती देने पर केंद्रित बताया जा रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी के पंचायतघर और बिंदुखत्ता में हुए सड़क हादसों में छात्रा समेत दो की मौत, एक घायल

 

वहीं, बजट सत्र के पहले दिन विपक्षी कांग्रेस ने सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। कांग्रेस विधायकों ने विधानसभा भवन के प्रवेश द्वार पर धरना देते हुए सरकार को कई मुद्दों पर घेरा।

 

कांग्रेस का कहना है कि प्रदेश में महिलाओं पर अत्याचार के मामले बढ़ रहे हैं, बेरोजगारी चरम पर है और भर्ती घोटालों ने युवाओं का भविष्य प्रभावित किया है। साथ ही अंकिता भंडारी हत्याकांड में न्याय, बढ़ती महंगाई, भ्रष्टाचार, कानून-व्यवस्था की स्थिति, मानव-वन्यजीव संघर्ष, बिजली दरों में वृद्धि और स्वास्थ्य सेवाओं की बदहाल स्थिति जैसे मुद्दों को लेकर भी कांग्रेस ने सरकार के खिलाफ आवाज उठाई।

यह भी पढ़ें 👉  अल्मोड़ा- यहाँ नेतागिरी करने वालों के हौसले बुलंद, कुलपति की कुर्सी पर बैठ कर युवक ने फोटो खिंचवाकर सोशल मीडिया करी वायरल, अब जमकर हो रहा बवाल

 

 

बजट सत्र के दौरान इन मुद्दों पर सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच तीखी बहस होने की संभावना है।