उत्तराखण्डकुमाऊं,

CBSE 10वीं रिजल्ट 2026 जारी, 25 लाख छात्रों का इंतजार खत्म—ऐसे करें चेक

Central Board of Secondary Education (CBSE) ने कक्षा 10वीं बोर्ड परीक्षा 2026 का रिजल्ट जारी कर दिया है। इसके साथ ही करीब 25 लाख छात्रों का लंबा इंतजार खत्म हो गया है। परीक्षा में शामिल छात्र अब अपना परिणाम ऑनलाइन माध्यम से आसानी से देख सकते हैं।

 

सीबीएसई द्वारा जारी रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in सहित कई प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध है। छात्र अपने रोल नंबर, स्कूल नंबर और एडमिट कार्ड आईडी की मदद से रिजल्ट चेक कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- सहायक लेखाकार के पद पर चयनित 67 अभ्यर्थियों को मिले नियुक्ति पत्र, सीएम धामी ने दी शुभकामनाएं

 

इन वेबसाइट्स पर देखें रिजल्ट
छात्र निम्न वेबसाइट्स के जरिए अपना रिजल्ट देख सकते हैं—

  • results.cbse.nic.in
  • cbse.nic.in
  • cbseresults.nic.in
  • digilocker.gov.in
  • results.gov.in

डिजीलॉकर से ऐसे करें चेक
रिजल्ट देखने के लिए छात्र डिजीलॉकर का भी इस्तेमाल कर सकते हैं—

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- यहाँ खेल-खेल में कुत्ते के गले का पट्टा मासूम के लिए बन गया मौत का फंदा, भाई को बचाने के लिए चीखती रही बहन, परिवार में मचा कोहराम।

सबसे पहले cbseservices.digilocker.gov.in पर जाएं

होम पेज पर “Get Started” पर क्लिक करें
मांगी गई जानकारी दर्ज करें

OTP के जरिए मोबाइल नंबर वेरिफाई करें
अकाउंट एक्टिव होने के बाद लॉगिन करें
वहां से अपना रिजल्ट और डिजिटल मार्कशीट डाउनलोड करें

डिजिटल मार्कशीट भी उपलब्ध
सीबीएसई ने छात्रों के लिए डिजीलॉकर पर डिजिटल मार्कशीट और सर्टिफिकेट भी उपलब्ध कराए हैं, जिन्हें भविष्य में दस्तावेज के रूप में इस्तेमाल किया जा सकता है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड-यहाँ डीएम कार्यालय में कर्मचारी ने लगाई फांसी, मौके पर मिला सुसाइड नोट

 

महत्वपूर्ण सलाह
रिजल्ट जारी होने के बाद वेबसाइट पर ट्रैफिक बढ़ने की वजह से सर्वर स्लो हो सकता है। ऐसे में छात्र घबराएं नहीं और कुछ समय बाद दोबारा कोशिश करें या वैकल्पिक वेबसाइट्स का उपयोग करें।