उत्तराखण्डगढ़वाल,

चमोली हादसा अपडेट- चमोली कंरट हादसेे मामले में इन दो अधिकारियों की जल्द हो सकती है गिरफ्तारी, पढ़े पूरी खबर।

चमोली न्यूज़- एसटीपी हादसे में दो आला अधिकारियों को भी जल्द गिरफ्तार किया जा सकता है। बताया जा रहा है कि पुलिस इन दोनों के बेहद करीब पहुंच गई है। दोनों के मोबाइल नंबर बंद हैं। उनके करीबियों के नंबरों के आधार पर जांच की जा रही है।

एसटीपी का संचालन जयभूषण मलिक कांट्रेक्टर पटियाला और कान्फिडेंट इंजीनियर्स कोयंबटूर नाम की कंपनियां संयुक्त रूप से कर रही हैं। वही प्लांट के प्रबंधन की जिम्मेदारी भास्कर महाजन को दी गई है जबकि जयभूषण मलिक इसका मुख्य पार्टनर है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी – चोरों ने रिटायर्ड दरोगा के बंद घर में किया हाथ साफ, लाखों का सामान लेकर हुए फरार

इन दोनों की लोकेशन के आधार पर पुलिस टीमों ने पटियाला और नोएडा में डेरा डाला हुआ है। बताया जा रहा है कि भास्कर महाजन की लोकेशन नोएडा में मिली है। जबकि मलिक पंजाब में पटियाला के आसपास ही बताया जा रहा है। एसपी चमोली परमेंद्र डोबाल ने बताया दोनों के बारे में अहम सुराग हाथ लगे हैं। जल्द इनकी भी गिरफ्तारी हो सकती है।

यह भी पढ़ें 👉  राशिफल- आज कर्क और धनु राशि वालो के लोगों को कार्यक्षेत्र में होगी पद-प्रतिष्ठा की प्राप्ति, जाने बाकी राशि वालो के हाल, पढ़े आज का राशिफल

वही उत्तराखंड डीजीपी अशोक कुमार ने बताया कि चमोली हादसे के बाद पुलिस ने बड़ी कार्यवाही की है। आगे भी कुछ आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा। जिस किसी भी अधिकारी या कर्मचारी की इस घटना में लापरवाही सामने आती है, तो उसे बख्शा नहीं जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल - पहाड़ से दुःखद खबर, गहरी खाई में गिरी मैक्स कार, 7 लोगो की मौत, परिजनों में कोहराम