उत्तराखण्डकुमाऊं,

हल्द्वानी- माँ के संग बाजार गया मासूम ई-रिक्शा की चपेट में आया, इलाज के दौरान हुई मौत

हल्द्वानी न्यूज़– यहाँ माँ के साथ खरीदारी को घर के पास ही छोटी बाजार तक गया एक मासूम ई-रिक्शे की चपेट में आ गया। गंभीर हालत में उसे निजी अस्पताल ले जाया गया। जहां उपचार के दौरान बच्चे ने दम तोड़ दिया। मामले में अभी तक पुलिस को पीड़ित परिवार ने तहरीर नहीं दी है। मुखानी एसओ विजय मेहता ने बताया कि घटना शुक्रवार शाम की है।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं पुलिस ने चेकिंग के दौरान दिल्ली से चोरी की गई कार को अल्मोड़ा बेचने जा रहे चोरों से किया बरामद

 

 

पुलिस के मुताबिक छड़ायल सुयाल निकट शिवधाम कॉलोनी निवासी पांच वर्षीय रुद्राक्ष पांडे पुत्र प्रकाश पांडे अपनी मां संग पास में लगी शुक्र बाजार तक खरीदारी के लिए गया था।

 

 

बताया जा रहा है कि वापसी में रुद्राक्ष मां का हाथ छोड़कर आगे चला गया और सड़क पार करने के चक्कर में वह एक ई- रिक्शे की चपेट में आ गया। इससे रुद्राक्ष को गंभीर चोट लग गई। उसे पास के ही निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। शनिवार को पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी- महिला सुरक्षा के दृष्टिगत शहर में पुलिस ने रात्रि में चलाया "ऑपरेशन रोमियो", चिन्हित स्थानों में ताबड़तोड़ छापेमारी, 58 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

 

 

वही एसओ ने बताया कि फिलहाल पुलिस को मामले में तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने के बाद मुकदमा दर्ज किया जाएगा। पुलिस घटना को अंजाम देने वाले ई-रिक्शा को सीसीटीवी की मदद से ट्रेस कर रही है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- ईद की नमाज के बाद रुड़की में दिल दहलाने वाली वारदात, सरेआम गला रेतकर युवक की निर्मम हत्‍या, खुद थाने पहुंचा हत्‍यारा