उत्तराखण्डकुमाऊं,

गौला निकासी गेट पर बवाल: गेट इंचार्ज से मारपीट, 11 गेट बंद, खनन कार्य ठप

लालकुआं न्यूज़– गौला नदी के देवरामपुर निकासी गेट पर रविवार सुबह उस समय हंगामा खड़ा हो गया, जब बिना तुलाई डंपरों को नदी में प्रवेश कराने को लेकर गेट इंचार्ज और खनन व्यवसाई के बीच तीखी बहस हो गई। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि खनन व्यवसाई ने गेट इंचार्ज के साथ मारपीट कर दी और उनका मोबाइल फोन भी तोड़ दिया।

 

 

मिली जानकारी के अनुसार, देवरामपुर गौला निकासी गेट पर कांटे में खराबी के चलते करीब एक दर्जन वाहन बिना तुले ही नदी में प्रवेश कर गए। इसकी सूचना मिलने पर गेट इंचार्ज सौरभ मराठा मौके पर पहुंचे और वाहन स्वामियों को वापस बुलाकर दोबारा तुलाई कराने के निर्देश दिए।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं क्षेत्र के इस वरिष्ठ पत्रकार का हुआ निधन

 

इस दौरान खनन व्यवसाइयों ने बताया कि उनकी गाड़ियां पहले ही भर चुकी हैं और कांटे की खराबी के कारण तुलाई दर्ज नहीं हो पाई। गेट इंचार्ज ने नियमों का हवाला देते हुए वाहनों को खाली कर पुनः तुलाई कराने को कहा, जिससे एक व्यवसाई नाराज हो गया और कहासुनी के बाद मामला मारपीट में बदल गया।

 

 

आरोप है कि उक्त व्यवसाई ने गेट इंचार्ज के साथ हाथापाई की और घटना का वीडियो बना रहे उनके मोबाइल फोन को भी तोड़ दिया। घटना से नाराज वन विकास निगम के कर्मचारियों ने पहले देवरामपुर गेट को बंद किया और बाद में लालकुआं से लेकर हल्द्वानी के शीशमहल तक सभी 11 गौला निकासी गेटों को बंद कर दिया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- यहाँ पुलिस वाले से टकराई बाइक तो दूसरे पुलिस वाले ने बीच सड़क पर युवक की करी जमकर पिटाई, वीडियो वायरल होने पर हुआ सस्पेंड

 

 

घटना की सूचना मिलते ही लालकुआं कोतवाली पुलिस, वन विभाग और वन निगम के अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं। फिलहाल देवरामपुर गेट पर पुलिस और विभागीय कर्मचारियों की तैनाती कर दी गई है।

 

 

डीएलएम धीरेश बिष्ट ने बताया कि गेट इंचार्ज के साथ मारपीट और अभद्रता के मामले में लालकुआं कोतवाली में तहरीर दी जा रही है और जल्द ही मुकदमा दर्ज किया जाएगा। उन्होंने कहा कि आरोपी वाहन स्वामी की गाड़ी को सीज कर उसका गौला नदी में पंजीकरण भी निरस्त किया जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- यहाँ बंद घर में चोरों ने लगाई सेंध, घर में रखे नकदी और आभूषण में किया हाथ साफ।

 

 

वहीं, देवरामपुर गेट के अध्यक्ष भगवान धामी ने कहा कि मारपीट की घटना दुर्भाग्यपूर्ण है, लेकिन पूरे विवाद की जड़ कांटे में आई तकनीकी खराबी रही, जिसके चलते वाहनों की तुलाई दर्ज नहीं हो सकी और मामला बढ़ गया।

 

 

गेट बंद होने से पूरे क्षेत्र में खनन कार्य ठप हो गया है, जिससे जुड़े श्रमिकों और व्यवसाइयों में भी हलचल मची हुई है। प्रशासन द्वारा गेटों को जल्द खुलवाने की कार्रवाई की जा रही है।