उत्तराखण्डकुमाऊं,गढ़वाल,

उत्तराखंड में दोहरी पेंशन घोटाला: 653 लोगों पर कार्रवाई की तैयारी, 16.8 करोड़ की वसूली की संस्तुति

देहरादून न्यूज़– उत्तराखंड के समाज कल्याण विभाग में एक से अधिक पेंशन लेने के मामले में गठित विभागीय जांच समिति ने अपनी रिपोर्ट शासन को सौंप दी है। अब शासन स्तर पर रिपोर्ट का अध्ययन किए जाने के बाद इसे अंतिम निर्णय के लिए मुख्यमंत्री के पास भेजा जाएगा।

 

जांच में 653 व्यक्तियों द्वारा फर्जी आय प्रमाणपत्रों के आधार पर दोहरी पेंशन लेने का मामला सामने आया है। इन लोगों पर कार्रवाई की तैयारी शुरू कर दी गई है।

यह भी पढ़ें 👉  (क्षेत्र के लिए ऐतिहासिक पल) राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की उपस्थिति में बिंदुखत्ता की डॉ. मोनी जोशी को मिली डॉक्टरेट की उपाधि, क्षेत्र में खुशी की लहर

 

शासन की ओर से गठित जांच समिति ने कुल 1377 संदिग्ध मामलों की जांच की। जांच के दौरान पाया गया कि कई लोग पहले से सरकारी पेंशन का लाभ लेने के बावजूद वृद्धावस्था, विधवा अथवा अन्य सामाजिक पेंशन योजनाओं का भी लाभ उठा रहे थे।

 

रिपोर्ट के अनुसार, 565 मामले राज्य आंदोलनकारी आश्रित कोटे से जुड़े पाए गए हैं। इन मामलों की भी विस्तृत जांच की गई है। समिति ने अवैध रूप से ली गई करीब 16.8 करोड़ रुपये की धनराशि की वसूली की संस्तुति की है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- केदारनाथ धाम में गैर हिंदुओं के प्रवेश पर लगेगी रोक! भाजपा विधायक ने उत्‍तराखंड सरकार से की मांग

 

 

जांच में यह भी सामने आया कि कई मामलों में बिना स्थलीय सत्यापन के आय प्रमाणपत्र जारी किए गए। तहसील स्तर के कुछ अधिकारियों और कर्मचारियों की भूमिका संदिग्ध पाए जाने पर उनके खिलाफ भी कार्रवाई की संभावना जताई जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- (बड़ी खबर) अब प्रदेश के 117 मदरसों में भी पढ़ाई जाएगी संस्कृत, मदरसों के भी लागू होगा एनसीईआरटी का पाठ्यक्रम

 

समाज कल्याण विभाग ने पहले ही संदिग्ध लाभार्थियों की पेंशन पर रोक लगा दी थी और उनसे शपथ पत्र मांगे गए थे।

 

सचिव समाज कल्याण श्रीधर बाबू अद्दांकी ने बताया कि जांच रिपोर्ट का परीक्षण किया जा रहा है। परीक्षण पूरा होने के बाद रिपोर्ट मुख्यमंत्री को भेजी जाएगी, जहां से आगे की कार्रवाई पर अंतिम निर्णय लिया जाएगा।