उत्तराखण्ड

सीएम धामी ने दी, प्रदेश वासियों को 74 वे गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गणतंत्र दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री आवास में राष्ट्रीय ध्वज फहराया। इस अवसर पर उन्होंने सभी को संविधान की उद्देशिका की शपथ दिलाई और साथ ही मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेशवासियों को 74 वे गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दी। गणतंत्र दिवस में अपने संदेश में मुख्यमंत्री ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों, संविधान निर्माताओं और राज्य आन्दोलनकारियों को नमन करते हुए कहा कि गणतंत्र दिवस हमारे संविधान निर्माण का एक पर्व है। आज ही के दिन हमें लोकतांत्रिक अधिकार मिला था। आज के दिन हमारे देश में बाबा साहेब अम्बेडकर के दिशा निर्देशन में बनाए गए संविधान को लागू किया गया था। हमारा यह विशिष्ट संविधान हमारे राष्ट्र का निरंतर मार्गदर्शन करता आ रहा है।