उत्तराखण्डकुमाऊं,

सीएम धामी कल दो दिवसीय दौरे पर हल्द्वानी, जमरानी बांध का करेंगे निरीक्षण, कई कार्यक्रमों में लेंगे हिस्सा

हल्द्वानी न्यूज़- उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी बुधवार को दो दिवसीय दौरे पर हल्द्वानी पहुंचेंगे। मुख्यमंत्री अपने दौरे के दौरान विभिन्न कार्यक्रमों में प्रतिभाग करने के साथ ही महत्वपूर्ण जमरानी बांध परियोजना का स्थलीय निरीक्षण भी करेंगे।

 

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री दोपहर 1 बजे हल्द्वानी के एफटीआई मैदान पहुंचेंगे। इसके बाद वह दोपहर 1:30 बजे होटल अमरदीप में मीडिया से संवाद करते हुए प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे। इस दौरान मुख्यमंत्री प्रदेश सरकार की विभिन्न योजनाओं और विकास कार्यों को लेकर जानकारी साझा कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- यहाँ नाबालिग छात्रा को बहलाकर ले जाने के आरोप में अतिथि शिक्षक गिरफ्तार, छात्रा बरामद

 

दोपहर 3 बजे मुख्यमंत्री एमबी इंटर कॉलेज मैदान में आयोजित शिव कथा कार्यक्रम में प्रतिभाग करेंगे और श्रद्धालुओं को संबोधित करेंगे। इसके बाद शाम 4:10 बजे मुख्यमंत्री जमरानी बांध परियोजना स्थल पहुंचकर निर्माण कार्यों का स्थलीय निरीक्षण करेंगे। यह परियोजना कुमाऊं क्षेत्र की महत्वपूर्ण जल परियोजनाओं में शामिल है, जिससे क्षेत्र में पेयजल और सिंचाई सुविधाओं को मजबूती मिलने की उम्मीद है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी के बनभूलपुरा में हुए बवाल की तस्वीरें आई सामने, चारों तरफ बिखरे पड़े ईंट-पत्थर, लहूलुहान दिखे कई पुलिसकर्मी

 

निरीक्षण के उपरांत मुख्यमंत्री शाम 5:10 बजे जमरानी बांध परियोजना स्थल से गौलापार हेलीपैड के लिए प्रस्थान करेंगे। मुख्यमंत्री धामी रात्रि विश्राम काठगोदाम स्थित सर्किट हाउस में करेंगे।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून: (बड़ी खबर) उत्तराखंड में बंपर भर्ती का ऐलान, सहायक लेखाकार समेत कई पदों पर आवेदन 26 जुलाई से

 

मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं और सुरक्षा व्यवस्था के भी पुख्ता इंतजाम किए जा रहे हैं।