उत्तराखण्डकुमाऊं,

उत्तरायणी मेला शोभा यात्रा को लेकर हल्द्वानी में व्यापक ट्रैफिक डायवर्जन प्लान लागू, 14 जनवरी को सुबह 10 बजे से रहेगा प्रभावी

हल्द्वानी न्यूज–  उत्तरायणी मेला शोभा यात्रा के सफल एवं सुरक्षित आयोजन को लेकर प्रशासन ने 14 जनवरी 2026 को सुबह 10:00 बजे से शोभा यात्रा की समाप्ति तक शहर हल्द्वानी में व्यापक यातायात डायवर्जन प्लान लागू किया है। इस दौरान शहर के प्रमुख मार्गों पर वाहनों का संचालन प्रतिबंधित रहेगा तथा वैकल्पिक मार्गों से यातायात संचालित किया जाएगा।

 

📍 शोभा यात्रा का निर्धारित रूट
शोभा यात्रा उत्थान मंच, हीरानगर से प्रारंभ होकर जेल रोड → जेल रोड तिराहा → अर्बन बैंक तिराहा → कालाढूंगी तिराहा → रोडवेज चौराहा → तिकोनिया चौराहा → वर्कशॉप लाइन → रोडवेज पूर्वी गेट → भारद्वाज होटल तिराहा → ताज चौराहा → मीरा मार्ग → सिंधी चौराहा → कालाढूंगी तिराहा → जेल रोड तिराहा होते हुए पुनः उत्थान मंच, हीरानगर पर समाप्त होगी।

 

जेल रोड तिराहा से कालाढूंगी तिराहा तक शोभा यात्रा मुख्य मार्ग के दाहिने (विपरीत दिशा) तथा कालाढूंगी तिराहा से तिकोनिया चौराहा तक मुख्य मार्ग के बाएं हिस्से से गुजरेगी।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून - अब निजी स्कूलों की फीस को लेकर धामी सरकार इस एक्शन में

 

🚧 मालवाहक व आवश्यक सेवाएं
शोभा यात्रा के दौरान छोटे-बड़े मालवाहक वाहन तथा अति आवश्यक सेवाओं (दूध, गैस, तेल आदि) से जुड़े वाहन भी बायपास मार्गों का ही प्रयोग करेंगे।

 

🚌 रोडवेज एवं केमू बसों के लिए विशेष डायवर्जन
रामपुर रोड, बरेली रोड व कालाढूंगी रोड से आने वाली उत्तराखंड रोडवेज बसों को शोभा यात्रा के दौरान टीपी नगर तिराहा, होंडा शोरूम तिराहा व लालडांठ तिराहा पर रोका जाएगा।

 

शोभा यात्रा संबंधित मार्ग पार कर लेने के बाद ही बसों को रोडवेज स्टेशन तक आने की अनुमति होगी।
पर्वतीय क्षेत्रों से आने वाली रोडवेज/केमू बसें सामान्य स्थिति में नारीमन तिराहा – तिकोनिया – नैनीताल बैंक होते हुए स्टेशन तक आएंगी, लेकिन भीड़ अधिक होने पर उन्हें गौलापार रोड से डायवर्ट किया जाएगा।
रोडवेज स्टेशन से मैदानी एवं पर्वतीय मार्गों की बसें पूर्वी एवं पश्चिमी गेट से स्थिति के अनुसार संचालित होंगी।

यह भी पढ़ें 👉  जल संस्थान में इन अधिकारियों के हुये ट्रांसफर

 

🏭 सिडकुल व वोल्वो बसों का डायवर्जन
रुद्रपुर, बरेली व चोरगलिया रोड से आने वाली सिडकुल बसों को उनके गंतव्य के अनुसार पंचायतघर तिराहा, आरटीओ रोड, तीनपानी फ्लाईओवर व गौलापार रोड से डायवर्ट किया जाएगा।

 

रामपुर व बरेली रोड से आने वाली सभी वोल्वो बसें गन्ना सेंटर/शीतल होटल तिराहा से डायवर्ट होकर तीनपानी फ्लाईओवर – गौलापार रोड का उपयोग करेंगी।

 

शहर की ओर सिडकुल व वोल्वो बसों का पंचायतघर, तीनपानी, लालडांठ व हाईडिल तिराहा से प्रवेश पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा।

 

🚗 छोटे वाहनों के लिए ट्रैफिक प्लान
जेल रोड, कालाढूंगी रोड, तिकोनिया, सिंधी चौराहा व बाजार क्षेत्र में शोभा यात्रा के दौरान छोटे वाहनों का प्रवेश पूरी तरह वर्जित रहेगा।

 

रामपुर रोड, बरेली रोड व पर्वतीय मार्गों से आने-जाने वाले छोटे वाहनों को तीनपानी फ्लाईओवर, गौलापार रोड, आरटीओ रोड, मुखानी चौराहा व हाईडिल तिराहा से वैकल्पिक मार्गों पर भेजा जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून-(बड़ी खबर) पढ़िये मौसम अपडेट इन इलाकों में होगी बारिश, यहां रहेगा मौसम शुष्क।

 

काठगोदाम से हल्द्वानी शहर की ओर आने वाले वाहनों को आवश्यकता पड़ने पर कॉलटैक्स, पनचक्की, चंबल पुल व लालडॉट तिराहा होते हुए डायवर्ट किया जाएगा।

 

🚦 अन्य महत्वपूर्ण निर्देश
शोभा यात्रा के दौरान मुख्य मार्गों के कटों से किसी भी वाहन को सड़क पर प्रवेश की अनुमति नहीं होगी।
बाजार क्षेत्र की ओर सभी प्रकार के वाहनों का प्रवेश पूर्ण रूप से प्रतिबंधित रहेगा।

 

कालाढूंगी रोड से संचालित टेम्पू एवं ई-रिक्शा को बालिका इंटर कॉलेज के सामने सड़क के बाएं हिस्से से संचालित किया जाएगा।

 

🚨 प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि वे निर्धारित डायवर्जन प्लान का पालन करें, अनावश्यक रूप से शहर के भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में न आएं और यातायात पुलिस का सहयोग करें ताकि उत्तरायणी मेला शोभा यात्रा शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित रूप से संपन्न हो सके।