उत्तराखण्डकुमाऊं,गढ़वाल,

Cyber Attack: उत्तराखंड में साइबर हमला, CM हेल्पलाइन समेत 90 वेबसाइट रहीं बंद, सरकारी कामकाज ठप

उत्तराखंड में बृहस्पतिवार की सुबह अचानक हुए साइबर हमले में सूबे का पूरा आईटी सिस्टम ठप हो गया। सरकारी कामकाज पूरी तरह से ठप हो गया। सचिवालय समेत किसी भी दफ्तर में कामकाज नहीं हुआ।

सीएम हेल्पलाइन से लेकर जमीनों की रजिस्ट्री का काम भी बंद रहा। देर रात तक सूचना प्रौद्योगिकी विकास एजेंसी (आईटीडीए) में विशेषज्ञों की टीम साइबर हमले से बाहर निकलने का प्रयास कर रही थीं। साइबर हमले की खबर जैसे ही सचिव आईटी नितेश झा, आईटीडीए निदेशक नितिका खंडेलवाल को मिली तो वह पूरी टीम के साथ आईटीडीए पहुंच गए।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआँ- सांसद अजय भट्ट और विधायक डॉ0 मोहन सिंह बिष्ट ने किया जबरदस्त रोड शो कर भाजपा का किया प्रचार

 

हमला इतना खतरनाक था कि सिक्योर इंटरनेट सर्विस यूके स्वान के अलावा सबसे अहम स्टेट डाटा सेंटर भी इसकी जद में आ गया। देखते ही देखते एक के बाद एक सरकारी वेबसाइटें बंद होती चलीं गईं।

हमले के नुकसान की आशंका के मद्देनजर सचिव आईटी नितेश झा ने पूरी सेवाएं बंद करा दीं। दिनभर वायरस से छुटकारा पाने के प्रयास असफल रहे। देर शाम विशेषज्ञ यूके स्वान को चलाने में कामयाब हुए, लेकिन वह स्थायी तौर पर नहीं चल पाया। खबर लिखे जाने तक स्टेट डाटा सेंटर से जुड़ी सभी वेबसाइट्स पूरी तरह से बंद थीं।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में छह महीने तक हड़ताल पर प्रतिबंध, सरकार ने जारी की अधिसूचना — लोकहित में लिया गया बड़ा फैसला

 

जनता की शिकायतें सुनने के लिए तैयार की गई सीएम हेल्पलाइन, 800 से ज्यादा ऑनलाइन सेवाएं देने वाली अपुणि सरकार के लिए लोग दिनभर क्लिक करते रहे। 90 से ज्यादा वेबसाइट पूरी तरह ठप रहीं। वहीं, सरकार का सबसे महत्वपूर्ण ई-ऑफिस पूरी तरह से बंद रहा। सचिवालय में सभी फाइलें लटक गईं। जिन जिलों में ई-ऑफिस लागू है, सब जगह काम ठप रहा।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तरकाशी में रोटी पर थूकने का मामला: कोर्ट ने आरोपी को ठहराया दोषी, ₹1 लाख का जुर्माना

यूके स्वान को चला दिया गया है। बाकी को भी विशेषज्ञों की टीम ठीक करने में जुटी है। साइबर हमले के कारणों की भी पड़ताल की जाएगी।
-नितेश झा, सचिव आईटी