उत्तराखण्डकुमाऊं,गढ़वाल,

उत्तराखंड में अगले 24 घंटे भारी बारिश का रेड अलर्ट, संवेदनशील इलाकों में जाने से परहेज़ करें, जिलाधिकारियों को सतर्क रहने के निर्देश

देहरादून न्यूज़– उत्तराखंड में आज भी मौसम बिगड़ा रहा और कई क्षेत्रों में रुक-रुककर बारिश का सिलसिला जारी है। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों के लिए प्रदेश में भारी से बहुत भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है। विभाग के मुताबिक, बागेश्वर, चंपावत, देहरादून, हरिद्वार, नैनीताल, पौड़ी गढ़वाल, टिहरी गढ़वाल और उधम सिंह नगर में भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- यहाँ दसवीं और बारहवीं पास मिलकर बना रहे थे जीवन रक्षक दवाइयां, पुलिस ने इस तरह ने बिछाया जाल

 

 

मौसम विभाग ने लोगों को हिदायत दी है कि बारिश के दौरान नदी-नालों के किनारे न जाएं और आवश्यक न हो तो पर्वतीय क्षेत्रों की यात्रा से बचें।

 

 

राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र ने सभी जिलाधिकारियों को पत्र भेजकर सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं। पत्र में बताया गया है कि

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी: (गजब) यहां युवक ने 300 रुपए में बना डाला फर्जी जन्म प्रमाण पत्र, अब हुआ गिरफ्तार, पढ़े पूरी खबर।

 

 

15 अगस्त को प्रदेश के सभी जिलों में भारी बारिश की संभावना के चलते ऑरेंज अलर्ट, जबकि बागेश्वर और नैनीताल में रेड अलर्ट रहेगा।

16 अगस्त को देहरादून, नैनीताल और बागेश्वर में ऑरेंज अलर्ट तथा अन्य जिलों के लिए येलो अलर्ट रहेगा।

17 अगस्त को बागेश्वर, नैनीताल और पिथौरागढ़ में भारी बारिश की संभावना के चलते ऑरेंज अलर्ट और शेष जिलों के लिए येलो अलर्ट रहेगा।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- सरकार उठाने जा रही है अब ये सख्त कदम, प्रदेश के स्कूल और कालेजों में छेड़छाड़ पर अब शिक्षक पर होगी ये सख्त कार्यवाही

 

प्रशासन ने सभी जिलों को निर्देश दिए हैं कि संवेदनशील स्थानों पर निगरानी बढ़ाएं, आपदा प्रबंधन टीमों को अलर्ट मोड पर रखें और लोगों को सुरक्षित स्थानों पर जाने के लिए समय रहते सतर्क करें।