पूर्व स्वतंत्रता सेनानी की पत्नी देवकी देवी का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर

लालकुआं न्यूज़– पूर्व स्वतंत्रता सेनानी स्व रामदत्त डालाकोटी की धर्मपत्नी एवं क्षेत्र की पूजनीय महिला देवकी देवी का आज आकस्मिक निधन हो गया। उनके निधन की सूचना मिलते ही परिवार सहित पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।
क्षेत्र के सामाजिक, राजनीतिक एवं धार्मिक संगठनों ने गहरा दुःख व्यक्त करते हुए इसे समाज के लिए अपूरणीय क्षति बताया है। देवकी देवी धार्मिक, सरल एवं संस्कारवान महिला थीं। क्षेत्र में उन्हें ‘आमा’ के नाम से स्नेहपूर्वक जाना जाता था। उनका जीवन पारिवारिक मूल्यों, सामाजिक समरसता एवं सेवा भावना को समर्पित रहा।
दिवंगता की अंतिम यात्रा कल 26 जनवरी को प्रातः 11 बजे उनके निवास स्थान तीनपानी से चित्रशिला घाट, रानीबाग के लिए प्रस्थान करेगी, जहां विधिवत अंतिम संस्कार किया जाएगा।
पूर्व ब्लॉक प्रमुख संध्या डालाकोटी ने शोक व्यक्त करते हुए कहा कि देवकी देवी जी का जीवन सादगी, संस्कार और सामाजिक समर्पण का प्रतीक था। उन्होंने परिवार और समाज को जो संस्कार दिए हैं, वे सदैव स्मरणीय रहेंगे। उनका जाना पूरे क्षेत्र के लिए अपूरणीय क्षति है। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति एवं शोकसंतप्त परिवार को संबल प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की।








